{"_id":"5702b5614f1c1b4d50c813f0","slug":"good-news-cheap-and-good-common","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! सस्ता और अच्छा होगा आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! सस्ता और अच्छा होगा आम
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। लोगों को इस बार सस्ता और अच्छा आम खाने को मिल सकता है। जिस तरह आम के पेड़ बौर से लदे हुए हैं, उससे यही अनुमान है कि इस बार आम की बंपर पैदावार होगी और समय से ही आम लोगों के बीच पहुंच जाएगा। तेज आंधी नहीं आने से इस बार आम की पैदावार भी अच्छी रहने के आसार हैं। बागवानी विशेषज्ञों की मानें तो अगर 15 दिन तक मौसम अनुकूल रहा तो आम की बौर समय से ही फल में तब्दील हो जाएगी।
पिछले दो-तीन सीजन से आम पर काफी कम बौर आ रहा था। साथ ही आंधी और बारिश के कारण यह बौर और आम के छोटे-छोटे फल टूटकर गिर जाते थे। जिससे आम की पैदावार में भी कमी आ रही थी। इस बार परिस्थितियां बदली हुई दिखाई दे रही हैं। अब तक तेज आंधी नहीं आने से आम के पेड़ों पर काफी अच्छा बौर आया है। बौर से लदे पेड़ों को देखकर बागवानों का मन भी खिल उठा है। उन्हें इस बार आम की अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीद है। इस बौर से अच्छी संख्या में आम का फल भी बनने लगा है। मौसम इसी प्रकार 15 दिन और अच्छा रहा तो काफी अच्छी फसल होने की उम्मीद है। जानकारों की मानें तो यह समय बीत जाने के बाद आम तने से काफी मजबूती से जुड़ जाता है, जिससे उसके पेड़ से टूटकर गिरने की संभावनाएं काफी कम हो जाती है। गिरता भी है तो काफी कम गिरता है, जिससे आम के बागवानों को अच्छी पैदावार मिलने की संभावना हैं।
जानकारों की मानें तो इस बार समय से आम की फसल बाजार में आ जाने की उम्मीद है। जिस तरह बौर आया है, उससे आम की क्वालिटी भी बेहतर ही रहेगी। अगर मौसम ने साथ दिया तो आम इस बार बागवानों को मालामाल कर सकता है।
विज्ञापन
- आम की फसल इस बार काफी अच्छी आने की उम्मीद है। पिछले सीजनों में आंधी से बौर झड़ जाता था, लेकिन इस बार आंधी नहीं आने से अच्छी पैदावार हो सकती है।
-डॉ. श्याम सिंह, कृषि वैज्ञानिक