फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gold bracelet vanished from wrist the moment head was bowed in prayer at the temple.

Hathras News: मंदिर में माथा टेकते ही हाथ से गायब हुआ सोने का ब्रेसलेट

Sat, 26 Sep 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 26 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gold bracelet vanished from wrist the moment head was bowed in prayer at the temple.
तीन लाख का ब्रेसलेट गायब होने के बाद परेशान माधुरी देवी। - फोटो : Samvad
मेला श्री दाऊजी महाराज में डिस्को पार्टी का संचालन करने बरेली से हाथरस आईं संचालक का दाऊजी मंदिर में दर्शन के दौरान करीब तीन लाख रुपये कीमत का सोने का ब्रेसलेट शातिर तरीके से पार कर दिया गया। माथा टेककर जब महिला खड़ी हुईं, तो कलाई खाली देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने मामले की शिकायत मेला कोतवाली पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस मंदिर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। बरेली जनपद के नवाबगंज निवासी अनिल कुमार की पत्नी माधुरी देवी दाऊजी मेले में डिस्को पार्टी का संचालन करने के लिए अपनी टीम के साथ हाथरस आई हुई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम वह मेले में कामकाज शुरू करने से पूर्व दाऊबाबा और रेवती मैया का आशीर्वाद लेने मुख्य दाऊजी मंदिर पहुंची थीं। मंदिर के गर्भगृह की देहरी पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी थी। माधुरी देवी जब कतार में लगकर मुख्य विग्रह के सामने पहुंचीं और चौखट पर माथा टेकने के लिए नीचे झुकीं। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी शातिर टप्पेबाज ने बड़ी सफाई से उनकी कलाई में बंधा सोने का ब्रेसलेट खोल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार गायब हुआ सोने का ब्रेसलेट 20 ग्राम से अधिक वजन का था, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने तुरंत मंदिर के सेवायतों और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को मामले से अवगत कराया। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन शातिर का कोई सुराग नहीं लगा। सीओ सिटी हिमांशु माथुर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed