फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   GM's preparations for the tour at the junction station

जंक्शन स्टेशन पर जीएम के दौरे की तैयारियां

Wed, 02 Mar 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनूप सक्सेना 11 मार्च को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का मुआयना कर सकते हैं। इसके मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रोजाना मंडल रेल प्रबंधक इलाहाबाद के कार्यालय के अफसरों के स्टेशन पर दौरे हो रहे हैं। अफसर जीएम के दौरे की तैयारियां परखने यहां पहुंच रहे हैं और जो कमियां मिलती हैं, उन्हें दूर कराया जा रहा है।

मंडल कार्यालय के सहायक परिचालन प्रबंधक और यातायात निरीक्षक ने भी हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचकर जीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने ट्रैक के आसपास चल रही रंगाई-पुताई और तकनीकी रखरखाव का काम भी देखा। इसमें कमियां मिलने पर अपने सामने ही इन्हें दूर कराया। स्टेशन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां एकदम चाक-चौबंद होनी चाहिए। जल्द ही डीआरएम वीके त्रिपाठी भी फिर से यहां आकर तैयारियों का जायजा लेंगे। लगातार अधिकारियों के दौरों के चलते स्टेशन स्टाफ के हाथ-पांव फूले हुए हैं। 11 मार्च से पहले तक यह सिलसिला और तेज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed