फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   girl swallowed a coin while playing

Hathras News: खेल-खेल में बच्ची ने निगला सिक्का, गले में अटकने से हालत गंभीर, किया रेफर

Mon, 03 Jul 2023 08:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

हाथरस के सहपऊ की बच्ची सलोनी ने खेल-खेल में एक सिक्का निगल लिया। सिक्का उसके गले में अटक गया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां सिक्का नहीं निकला, तो उसे रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
girl swallowed a coin while playing
सिक्का प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस के कस्बा सहपऊ निवासी राजेश की चार वर्षीय पुत्री सलोनी ने सोमवार की दोपहर को खेल-खेल में सिक्का निगल गई। सिक्का उसके गले में अटक गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने सिक्का निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन


इधर, बच्ची की हालत लगातार बिगड़ रही थी। लिहाजा चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. जेके मल्होत्रा का कहना है कि बच्चे ने सिक्का निगल लिया था, जो गले में फंस गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि आठ जून को गांव गढ़ी नंदराम नगरिया में खेलते हुए एक बच्चे ने सिक्का निगल लिया था। सिक्का बच्चे के गले में फंस गया था, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई थी। परिजन आनन-फानन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे के गले से सिक्का निकाला, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जून को थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के सीकनापान गली में बुधवार को एक बच्चे ने सिक्का निगल लिया था। सिक्का उसके गले में फंस गया था। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। चिकित्सक ने बच्चे को रेफर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed