{"_id":"6499e55ce4275775cd0d0ed7","slug":"get-the-roads-fixed-before-the-kanwar-yatra-hathras-news-c-56-1-sali1016-1505-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कांवड़ यात्रा से पहले मार्गाें को दुरुस्त कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कांवड़ यात्रा से पहले मार्गाें को दुरुस्त कराएं
Tue, 27 Jun 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम। संवाद
- फोटो : samvad
जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। डीएम ने कहा कि श्रावण मास में जिन मार्गों से होकर कांवड़िये निकलेंगे, उनको तत्काल दुरुस्त कराया जाए और सड़क की खड़ी झाड़ियों को भी कटवाया जाए।
उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को कांवड़ियों की सेवा के लिए जिले में लगने वाले शिविरों में प्रचुर मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूली वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र जांचने के निर्देश दिए। बच्चे ई रिक्शा से स्कूल न आएं, इसके लिए स्कूल प्रधानाचार्याें और संचालकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एनएचएआई को अपने मार्गों पर साइन बोर्ड, स्पीड साइन बोर्ड, ब्रेकर लगवाने, जेब्रा क्रॉसिंग बनवाने, फुटपाथ की मरम्मत कराने, झाड़ियों को कटवाने, आबादी क्षेत्र में साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने एनएचएआई अभियंता को जिले में चिन्हित किए गए नवीन दुर्घटना बहुल क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट्स के दोनों तरफ नियमानुसार निर्धारित दूरी से पहले ब्लैक स्पॉट चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायत को जिले में संचालित ई-रिक्शों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए। पंजीकरण न कराने एवं ड्राइविंग लाइसेंस न होने की दशा में संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद