फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Municipal President and Board want such a person get rid of menace of monkeys

Hathras News: ऐसा नगर पालिकाध्यक्ष व पालिका बोर्ड चाहते हैं, जो दिलाए बंदरों के आतंक से मुक्ति

Fri, 28 Apr 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 28 Apr 2023 12:46 AM IST
सार

हाथरस में करीब आठ हजार बंदर हैं। बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। बंदर आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों को जख्मी भी कर रहे हैं। उछल कूदकर बिजली सिस्टम को प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन
Municipal President and Board want such a person get rid of menace of monkeys
शहर में बंदरों के झुंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव की तिथि तय होने के बाद तमाम राजनीतिक दलों के लोग मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। लोग ऐसा नगर पालिकाध्यक्ष व पालिका बोर्ड चाहते हैं, जोकि शहर में बंदरों के आतंक से उन्हें मुक्ति दिलाए।

विज्ञापन


वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब आठ हजार बंदर हैं। बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। बंदर आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों को जख्मी भी कर रहे हैं। उछल कूदकर बिजली सिस्टम को प्रभावित करते हैं। नगर पालिका ने बंदरोंं से निजात दिलाने की योजना तैयार की थी, लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी बंदरों की धर-पकड़ नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बंदरों को पकड़ने के लिए आगरा के प्रभागीय वनाधिकारी से भी संपर्क किया गया। वहां के अधिकारियों ने यह कह दिया कि यहां बंदर पहले से अधिक हैं। ऐसे में बंदरों को पकड़ने का अभियान नहीं चल सका। लोगों का कहना है कि इस बार वह ऐसे प्रत्याशी को पालिकाध्यक्ष चुनेंगे, जो उन्हें इस समस्या से मुक्ति दिला सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंदर आए-दिन आर्थिक नुकसान करते हैं। इस बार ऐसा पालिकाध्यक्ष चुनेंगे, जो यहां बंदरों की धर-पकड़ कराके उन्हेंं शहर से बाहर भिजवाए। -चंद्रशेखर, शहरवासी


बंदरों अब गर्मी में में खूंखार हो रहे हैं। लोगों पर झपट्टा मार रहे हैं। बंदरों के हमले में अब तक कई लोग चोटिल हुए हैं। इस बार ऐसा पालिकाध्यक्ष चुनेंगे, जोकि बंदरों की समस्या से हमें मुक्ति दिलाएगा। -राजू शर्मा, शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed