फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gave training to health worker about vaccination

स्वास्थ्यकर्मियों को दी टीका लगाने व रखरखाव की जानकारी

Tue, 05 Jan 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gave training to health worker about vaccination
स्वास्थ्य केन्द्र पर कोविड हेल्प टीका की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

सीएमओ बृजेश राठौर एवं डब्ल्यूएचओ के पर्यवेक्षक डॉ. पीवी कौशिक की टीम ने मंगलवार को संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों को ट्रायल रन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान वैक्सीन का रखरखाव व टीके लगाने के तरीके आदि की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य केंद्र की ऊपरी मंजिल पर वैक्सीन ट्रायल रन का केंद्र स्थापित किया गया।
अगले चरण में एसडीएम राजकुमार यादव ने कोविड वैक्सीन के ट्रायल रन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र पर वैैक्सीन रखने की व्यवस्था तथा वैक्सीन के टीके लगाने की व्यवस्था का जायजा लिया। डब्ल्यूएचओ की टीम ने बताया कि चिकित्सकों को टीका लगाने के बारे में ध्यान रखना होगा कि टीके लगाने से पहले संबधित व्यक्ति के हाथ धुलवाएं जाएं तथा मास्क लगा कर थर्मल स्कैनिंग की जाए।
विज्ञापन

उस व्यक्ति की हिस्ट्री नोट की जाए तथा ब्लड प्रेसर मापा जाए। स्वस्थ मस्तिष्क के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराएं जाए उसके बाद ही वैक्सीन लगाई जाए। एसडीएम ने इस दौरान टीकाकरण के लिए बनाए वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. प्रीती रावत सर्विलांस मेडिकल अधिकारी, विजय पाठक, डॉ. एसपी सिंह एवं स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सक एवं स्टॉफ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed