{"_id":"63bc1d7bab2e1368d546148c","slug":"gas-agency-operator-brother-shot-narrowly-escaped-in-sikandrarao","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गैस एजेंसी संचालक के भाई को मारी गोली, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गैस एजेंसी संचालक के भाई को मारी गोली, बाल-बाल बचे
Mon, 09 Jan 2023 07:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:28 PM IST
सार
सिकंदराराऊ में ललित स्वामी पवन बड़े भाई डॉ. वीके पवन की गैस एजेंसी का काम देखते हैं। वह एजेंसी से पैदल घर आ रहे थे। बाइक पर तीन लोगों ने पास में आकर फायरिंग कर दी। ललित ने नीचे झुककर खुद को बचाया। थोड़ी दूर जाकर बदमाशों ने एक और फायरिंग की। इसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने आए ललित स्वामी पवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी झम्मनलाल पवन इंटर कॉलेज के संस्थापक व गैस एजेंसी के संचालक डॉ. वीके पवन के छोटे भाई ललित स्वामी पवन पर रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। वे पुरदिलनगर रोड स्थित गैस एजेंसी से पैदल घर लौट रहे थे। वह बाल-बाल बच गए। कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
ललित स्वामी पवन अपने बड़े भाई डॉ. वीके पवन की गैस एजेंसी का काम देखते हैं। रविवार की शाम वह एजेंसी से पैदल घर आ रहे थे। इसी दौरान विधायक की कोठी से 200 मीटर आगे पुरदिलनगर की तरफ से बाइक पर तीन लोगों ने पास में आकर फायरिंग कर दी। ललित ने नीचे झुककर खुद को बचाया। थोड़ी दूर जाकर बदमाशों ने एक और फायरिंग की। इसमें भी वह बच गए।
विज्ञापन
ललित भागकर पेट्रोल पंप पर गया और घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और घरवाले पहुंच गए। ललित ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फायरिंग क्यों हुई, यह समझ में नहीं आ रहा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन