{"_id":"67e5a78e543b6b0fd70707ca","slug":"garbage-has-not-been-collected-for-four-days-shopkeepers-are-upset-hathras-news-c-56-1-sali1018-129195-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चार दिन से नहीं उठा कूड़ा, दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चार दिन से नहीं उठा कूड़ा, दुकानदार परेशान
Fri, 28 Mar 2025 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
शहर के लोहट बाजार में पिछले चार दिन से कूड़े का उठान नहीं हुआ है। इस कारण दुकानों के आगे कूड़े के ढेर लगए गए हैं। दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि शिकायत के बावजूद नगर पालिका ने कूड़ा नहीं उठवाया है। पहले यहां कूड़ा उठाने ट्रैक्टर आता था, लेकिन अब वह भी नहीं आ रहा है। गर्मी के मौसम में कूड़े के ढेर से बदबू आ रही है और उन पर मच्छर व मक्खियां मंडरा रही हैं, जिससे बीमारियां फैलने का भी खतरा है। कूड़ा नालियों में जा रहा है, जिससे नालियां भी चोक हो रही हैँ। दुकानदारों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर नगर पालिका प्रशासन ने जल्द कूड़ा नहीं उठवाया तो वह विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि लगातार कूड़ा उठवाया जा रहा है। अगर कूड़ा नहीं उठा है तो दिखवाया जाएगा।
-- --
शहर के लोहट बाजार में पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर पालिका की टीम कूड़ा उठाने नहीं आई है।
-बलवीर सिंह वर्मा, दुकानदार
-- -
गर्मी के मौसम में कूड़े के ढरों से हो रही गंदगी से मच्छर पैदा होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल, दुकानदार