फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ganwaen 18 hours, the city will provide 24-hour power

गांवाें को 18 घंटे, शहर को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Thu, 27 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 27 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ganwaen 18 hours, the city will provide 24-hour power
बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
गांव, देहात, कस्बों और शहर को अब एक नवंबर से बेहतर बिजली मिलेगी। इस संबंध में यूपीपीसीएल के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने गुरुवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया। 
विज्ञापन


चेयरमैन ने कहा कि गांव, कस्बे और देहात के अलावा शहर को अधिकाधिक बिजली देने का विभाग की योजना है। इसलिए बिजली देने में कोई रुकावट न आए, इसके लिए सभी बिजलीघरों पर पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। मुख्य अभियंता बीएस गंगवार ने बताया कि तहसील व देहात को 18 घंटे और शहर को 24 घंटे बिजली देने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन


शासन द्वारा भी इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि जिन क्षेत्रों की राजस्व वसूली की स्थिति अधिक बेहतर होगी, वहां अधिकाधिक बिजली प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं  वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विद्युत महकमे के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने राजस्व वसूली को लेकर गुरुवार को द्वितीय खंड के अधिकारियों को जमकर फटकारा। उन्होंने सभी को बिजली चोरी रोकने तथा राजस्व वसूली के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।

चेयरमैन संजय अग्रवाल ने कहा कि राजस्व वसूली की स्थिति को बेहतर करने के लिए छापेमारी की जाए। नए मीटर लगाए जाने, बिजली चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। इस काम में बिल्कुल लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हाेंने साफ कहा कि यदि कोई अफसर राजस्व वसूली को लेकर लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

चेयरमैन की समीक्षा में जिले में सबसे अधिक खराब स्थिति द्वितीय खंड के अंतर्गत आने वाले मुरसान क्षेत्र की निकली। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकारा। इस क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर वसूली करने के भी निर्देश दिए गए। मुख्य अभियंता बीएस गंगवार ने बताया कि चेयरमैन ने जिलेभर में बिजली चोरी रोकने, नए मीटर लगाने और बिजली चोरी पर लगाम कसने सहित राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए हैं। जहां से अधिकाधिक राजस्व वसूली होगी, वहां अधिक बिजली प्रदान की जाएगी। 


इसी के साथ दिवाली से पहले जिलेभर में बिजलीघरों पर मेंटेनेंस का काम किया गया, जिससे कई इलाकों की बिजली ठप रही। सादाबाद के 132 केवी बिजलीघर जैतई रोड पर दस बार की लाइन पर कार्य किया गया, जिससे कस्बा सहित बिसावर, मई सहित कई बिजलीघरों की बिजली छह घंटों तक गुल रही, जिससे लोगों को बिन बिजली के काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed