फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gang of oil theft from transformers activated in the district

जिले में ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी का गिरोह हुआ सक्रिय

Fri, 18 Oct 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gang of oil theft from transformers activated in the district
जिले में ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी का गिरोह सक्रिय
विज्ञापन

गिरोह के सक्रिय होने के साथ बिजली अधिकारी हुए सतर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के सक्रिय होने के साथ बिजली अधिकारी सतर्क हो गए हैं। गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मरों का तेल व लोड चेक किया।
उल्लेखनीय है कि जिले में 64 बिजली घरों के जरिए करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। इसके अलावा शहर से देहात तक काफी संख्या में ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। एक ट्रांसफार्मर में दो सौ तीन सौ लीटर तेल आता है। अब इस तेल को चोरों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीते महीनों में हाथरस तहसील के पास लगे ट्रांसफार्मर से तेल पार कर दिया। इस कारण वह ट्रांसफार्मर कुछ घंटे बाद फुंक गया।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि मथुरा में तेल चोरी करने का गिरोह पकड़ा भी गया है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए दिवाली को लेकर विभाग सतर्क हो गए हैं। लाइनमैन को जरा भी लाइन ट्रिप होने पर ट्रांसफार्मर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को एसडीओ एसएन पांडेय व जेई रितु कुमार ने शर्मा ने टीम के साथ शहर के अलीगढ़, तालाब चौराहा सहित अलग अलग स्थानों पर ट्रांसफार्मरों का तेल व लोड चेक किया। इस मामले में एसडीओ एसएन पांडेय का कहना हैं कि ट्रांसफार्मरों ने तेल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। इसलिए ट्रांसफार्मरों का तेल व लोड दोनों चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed