फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Game-feat after 'Samadhi' of putting the pageant

खेल-करतब के बाद ‘समाधि’ लगाने का किया तमाशा

Sat, 24 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 24 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Game-feat after 'Samadhi' of putting the pageant
चंदपा में गड्ढे में से तमाशे वाले को निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
चंदपा में साइकिल पर करतब दिखाने वाले शख्स ने समाधि लेने की बात कहकर गांव के लोगों के सामने खुद को एक गड्ढे में दफन करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


आरोपी ने गांव के लोगों को यह भरोसा दिलाया कि वह दूसरे दिन गड्ढे में से जिंदा बाहर आएगा। तमाशा देख रहे एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने समाधि लेने से पहले ही आरोपी को गड्ढे से बाहर निकाल लिया और जमकर हड़काया।

एसएसआई संजय यादव के मुताबिक शुक्रवार को जितेंद्र नाम का शख्स तीन-चार लोगों के साथ मिलकर चंदपा में साइकिल पर करतब दिखाकर भीड़ का मनोरंजन कर रहा था। देर शाम को आरोपी ने समाधि लगाने का तमाशा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने आरोपी से ऐसा करने से मना भी किया। ग्रामीणों ने कहा भी कि वह अंधविश्वास में भरोसा नहीं करते। इस पर भी जितेंद्र नहीं माना और उसने गड्ढा खुदवाकर खुद को दफन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथी लोग गड्ढे के ऊपर मिट्टी डाल ही रहे थे तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाने से हिदायत देने के बाद शुक्रवार देर रात आरोपी को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed