{"_id":"5769888f4f1c1b5964b4805b","slug":"funke-bang-power-tools-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके से फुंके बिजली उपकरण, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके से फुंके बिजली उपकरण, दहशत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
घरों में फुंके उपकरणों को देखते सपा नेता रामनारायण काके।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। गांव सिथरौली में सोमवार की शाम एलटी लाइन के ऊपर हाइटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, जिससे घरों में तेज धमाके से विद्युत उपकरणों में आग लग गई। काफी महंगे उपकरणों के फुंकने से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर सपा प्रत्याशी रामनारायण काके भी पहुंच गए और ग्रामीणों को मदद दिलाने का आश्वासन दिलाया।
विद्युत विभाग लाइनों की गार्डनिंग और कर्मचारी पेट्रोलिंग ठीक ढंग से नहीं कर रहे, जिससे विद्युत लाइन टूटकर गिर रही हैं। सोमवार की शाम गांव सिथरौली में अचानक विद्युत लाइन टूटकर नीचे से जा रही एलटी लाइन पर टूटकर गिर र्गइं, जिससे घरों में लगे विद्युत उपकरण पंखे, टीवी, कूलर तेज धमाके के साथ फुंक गए। कई विद्युत मीटर भी जल गए। सूचना पर मौके पर विद्युत कर्मचारी भी पहुंच गए। अधिशासी अभियंता द्वितीय भूपेंद्र सिंह का कहना है कि विद्युत लाइन पर लगा इंसुलेटर पंक्चर हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ। मंगलवार को आपूर्ति भी सुचारु करा दी गई है।