फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   full development of district in new year

हाथ्ररस : जिलेवासियों को आस, नए वर्ष में होगा जिले का भरपूर विकास

Thu, 31 Dec 2020 11:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
full development of district in new year
हाथरस : तालाब चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आज से वर्ष 2021 शुरू हो रहा है। वर्ष 2020 में कोरोना ने विकास की गति रोक दी और जनजीवन की रफ्तार थाम दी। कहते हैं कि उम्मीद पर दुनिया कायम है। अब वर्ष 2021 से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। वर्ष 2021 में जिले के लोगों को ऐसी कई समस्याओं से मुक्ति मिलने की उम्मीद है, जिन्हें यहां के लोग वर्षों से झेल रहे हैं। उन्हें आशा है कि विकास का पहिया फिर सरपट दौड़ेगा। यहां हम आपको उन 21 समस्याओं का ब्योरा पेश कर रहे हैं, जिनसे नए साल में मुक्ति मिलने की उम्मीद जिलेवासियों को है।
ओवरब्रिज का निर्माण होगा पूरा, मिलेगी जाम से मुक्ति
शहर के लोगों को इस साल जाम के झाम से मुक्ति मिलने की संभावना है। कोरोना के चलते शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण पिछले वर्ष काफी धीमी गति से चला था। इस वर्ष मार्च तक तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण हो जाएगा और शहर से लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

मंदिर श्रीदाऊजी महाराज होगा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित
बृज क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज और किला राजा दयाराम के दिन इस साल बहुरेंगे। मंदिर को शासन ने पर्यटन स्थल के मंदिर में सूचीबद्ध कर लिया है। अब यहां के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो जाएगा। वहीं मेला श्रीदाऊजी महराज को राजकीय मेला घोषित करने की भी घोषणा कर दी जाएगी। इसकी पत्रावलियां शासन तक पहुंचाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए होगी भूमि चिन्हित
शासन स्तर से जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद कोरोना की महामारी ने भी दस्तक दे दी। जिला प्रशासन की ओर से जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के लिए कई जगहों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। शासन स्तर से अभी तक इन प्रस्तावों में से किसी एक प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगाई गई है। उम्मीद है कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि का चिह्नीकरण हो सकेगा।
जिले में शुरू होगा कारागार का निर्माण
जिला प्रशासन की ओर जिले में कारागार निर्माण के लिए भूमि का निर्धारण कर लिया है। शासन स्तर से जिला कारागार निर्माण के लिए भूमि खरीदने के लिए बजट उपलब्ध कराया गया था। बजट मिलने के बाद जिला प्रशासन ने भूमि का बैनामा करा कर भूमि पर कब्जा काबिज कर लिया है। इस साल कारागार के भवन निर्माण के लिए वर्ष 2021 में बजट स्वीकृत कर संबंधित कार्यदायी संस्था को भेज दिया जाएगा और काम शुरू हो जाएगा।
खारे पानी की समस्या से मिलेगी निजात
जिले के करीब पांच दर्जन गांवों में खारे पानी की समस्या है। इस समस्या को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बजट के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शासन की ओर से जिले के तीन गांवों में खारे पानी की समस्या को दूर करने के लिए बजट का आवंटन कर दिया गया है। इन गांवों में इस वर्ष में खारे पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी। अन्य ग्राम पंचायतों को भी बजट मिलने की उम्मीद है।
शुरू होगा जनपद न्यायालय के नए भवन का निर्माण
जिला प्रशासन की ओर से जनपद न्यायालय के नए भवन के निर्माण के लिए मथुरा रोड पर जगह का निर्धारण कर लिया गया है। वहीं इस जगह के बैनामे भी किए जा चुके हैं। जल्द ही जिला प्रशासन इस भूमि पर कब्जा कर जनपद न्यायालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा सकता है। शासन स्तर से भवन निर्माण के लिए धनराशि सीधे कार्यदायी संस्था को दी जाएगी।
तालाब, श्याम सरोवर, घंटाघर, कई पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण
शहर के बीचों-बीच प्राचीन तालाब, श्याम सरोवर, घंटाघर के अलावा भगत सिंह पार्क सहित आधा दर्जन पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम अधर में है। पिछले साल यह काम भी रफ्तार नहीं पकड़ पाए थे। कुछ काम नगर पालिका अपनी निधि से करा रही है तो कुछ अमृत योजना के तहत हो रहे हैं। इस साल शहर के सौंदर्यीकरण के यह काम पूरे होने की उम्मीद है।
सैनिक अस्पताल का शुरू होगा निर्माण
सैनिकों व उनके परिजनों के उपचार के लिए इस साल सैनिक अस्पताल खुलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन द्वारा सैनिक अस्पताल खोले जाने के लिए भूमि का अधिग्रहण कर इसे सैनिक कल्याण बोर्ड को दिया जा चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि इस साल इसका भवन निर्माण शुरू होगा और जिले को सैनिक अस्पताल की सौगात मिलेगी।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सीवेज फार्म पर लगेगा प्लांट
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर पालिका की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। कार्यदायी संस्था ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। इसके तहत कूड़ा निस्तारण कर इससे खाद आदि बनाई जाएगी। ऐसे में नगर के लोगों को जलभराव और गंदगी से निजात मिलने की उम्मीद है। जलेसर रोड के लोग बेहद गंदगी में जी रहे हैं। वहां के हालात सुधर जाएंगे।
विद्युत स्टेशन की होगी क्षमता वृद्धि, मिलेगी बेहतर आपूर्ति
वर्ष 2020 में तो जिले में किसी भी विद्युत सबस्टेशन का निर्माण नहीं हुआ, लेकिन इस साल मीतई 220 केवीए सबस्टेशन में 40 एमवीए के स्थान पर 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इससे शहरवासियों को बेहतर आपूर्ति मिलेगी और बिजली संकट से लोगों को काफी राहत मिलेगी। खासतौर पर गर्मियों में लोगों को बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सड़कों की सुधरेगी दशा, होगा चौड़ीकरण
फिरोजाबाद से जलेसर और हाथरस मार्ग का चौड़ीकरण स्वीकृत है। इस साल इसे लेकर बजट की मिलने ही उम्मीद है। वहीं मथुरा-बरेली राजमार्ग मार्ग के एनएच बनने की भी उम्मीद है। हाथरस-इगलास रोड का निर्माण कार्य मार्च के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। कुछ और मुख्य मार्ग व लिंक रोड भी इस साल बनेंगे। नगर पालिका शहर के अंदर की सड़कों का निर्माण कराएगी। कई ब्लैक स्पॉट भी समाप्त होंगे।
अमृत योजना के तहत मिलेगी बेहतर जलापूर्ति
अमृत योजना के तहत करीब तीन साल से शहर में पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं। यह काम शहर में लगभग पूरा हो चुका है। टंकियों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। लोगों को बेहतर पेयजल आपूर्ति के मकसद से शुरू की गई यह योजना इस साल मूर्त रूप ले लेगी और लोगों को पानी की बेहतर आपूर्ति मिलेगी।
सिकंदराराऊ में बनेगा रोडवेज बस स्टैंड
सिकंदराराऊ में रोडवेज बस स्टैंड की मांग काफी समय से की जा रही है। शासन को भी यह मांग भेजी जा चुकी है। इसके लिए भूमि भी चिन्हित की जा चुकी है। शासन ने अभी तक इसके निर्माण के लिए बजट नहीं भेजा है। यह उम्मीद की जा रही है कि इस साल सिकंदराराऊ में बस स्टैंड के लिए बजट मिल जाएगा और इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
सिकंदराराऊ में ट्रॉमा सेंटर होगा शुरू
सिकंदराराऊ में वर्ष 2019 में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक यह शुरू नहीं हुआ है। कोरोना के चलते यह भी रुका रहा और चालू नहीं हुआ। ऐसे में उम्मीद है कि इस साल यह ट्रॉमा सेंटर शुरू हो जाएगा। इससे यहां के लोगों को काफी सुविधा रहेगी। ।
शहरी क्षेत्र में शामिल नए इलाकों की बदलेगी तस्वीर
शहर की सीमा का विस्तार हो चुका है। इसमें दर्जन भर नए गांव शामिल हो चुके हैं। ऐसे में जो गांव शहरी क्षेत्र में शामिल हुए हैं, वहां के लोगों को अब शहरी क्षेत्र की योजनाओं का लाभ मिलेगा। वहीं, नगर पंचायत सादाबाद सहित कई नगर पंचायतों के सीमा विस्तार की मांग भी जोर-शोर से उठ रही है। इनका भी सीमा विस्तार हो सकता है।
फ्रेट कॉरिडोर से मिलेगा उद्योगों को बढ़ावा
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने इसकी शुरुआत की है। इससे जिले के उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। न्यू हाथरस स्टेशन से मालगाड़ियों के माध्यम से यहां के उद्यमी अपना माल आसानी से बाहर भेज सकेंगे और कच्चा माल यहां मंगा सकेंगे। वहीं पैसिंजर ट्रेनों के संचालन में आसानी होगी। कुछ और सवारी गाड़ियों का स्टेशनों पर ठहराव हो सकता है।
शुरू होगा नया सीएचसी, बढ़ेगा मेडिकल स्टाफ
सादाबाद के कुरसंडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। यहां पर शासन से स्टाफ मिलने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी। जिले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की काफी कमी है। शासन की नई नियमावली से उम्मीद है कि इस साल स्वास्थ्य सेवाएं जिले में बेहतर होंगी।
नए भवन में संचालित होंगे विद्यालय
कोरोना के चलते शिक्षा पर भी पिछले साल ग्रहण लगा रहा। काफी दिन तक तो विद्यालय बंद ही रहे। इस वर्ष राजकीय हाईस्कूल दरकौली और अरनोठ का भवन लगभग बनकर तैयार है। इन दोनों विद्यालयों के नए भवन में ही कक्षाओं का संचालन कराया जाएगा। मिशन कायाकल्प के तहत बेसिक के स्कूलों की दशा सुधारी जाएगी। एक राजकीय आईटीआई का संचालन भी इस साल शुरू होगा।
जिले में बन सकता नया थाना
महिला थाने को छोड़कर जनपद सृजन के बाद अभी तक कोई नया थाना नहीं बनेगा, जबकि यहां सादाबाद, सिकंदराराऊ, हाथरस जंक्शन थानों का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। ऐसे में उम्मीद है कि बिसावर, अगसौली, बाजिदपुर, कचौरा, लाड़पुर में से किसी चौकी को थाने में तब्दील कर दिया जाए। इसे लेकर पूर्व में कई बार प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।
नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए होगा भूमि का चयन
जिले में उद्योग लगाने के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए किसी भूमि का चयन हो सकता है। उद्यमी इसकी मांग कर चुके हैं। जिले के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भूमि नहीं है और सलेमपुर पर भी प्लॉटों का आवंटन नहीं हो रहा। ऐसे में उद्यमियों से नए औद्योगिक क्षेत्र के बारे में प्रजेंटेशन मांगा गया है। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा।

शहर को अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति
शहर में कई स्थानों पर अतिक्रमण हैं। सरकारी भूमि पर भी अतिक्रमण हैं। कुछ स्थानों पर प्रशासन ने इन्हें चिन्हित भी किया है। इन्हें ध्वस्त कराने की उम्मीद है। वहीं शहर में दर्जनों स्थानों पर बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर भी अतिक्रमण की वजह बने हुए हैं। इन्हें दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने बिजली विभाग में धनराशि भी जमा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed