फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   from makar sankranti to Magh purnima donation asking for ram mandier

मकर संक्रांति से माघ पूर्णिमा तक घर-घर किया जाएगा धनसंग्रह

Mon, 28 Dec 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
from makar sankranti to Magh purnima donation asking for ram mandier
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण संग्रह अभियान को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विविध संगठनों के साथ समन्वय बैठक बीएलएस स्कूल में हुई। बैठक में जिले के पालक एवं प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीपप्रज्जलन के साथ हुआ। अवधपुरी में फिर से मंदिर बने राम का धाम! तनमन धन सर्वस्व समर्पित बने राम का धाम !! भव्य राम का धाम ,जय जय श्री राम गान हुआ।
विभाग प्रचारक जितेंद्र ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का एक मान बिंदु होता है। मान बिंदु हमें निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। यही मठ मंदिर हमारे मान बिंदु हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो इसलिए हमें तन मन धन समर्पित कर पूरे मन के साथ जुट जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए मकर संक्रांति से लेकर माघ पूर्णिमा तक गांव-गांव पहुंच कर एक-एक घर से निधि संग्रह किया जाएगा। प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण में सभी भारतवासियों का सहयोग हो ऐसा हमारा प्रयास है। विभाग प्रचारक ने सभी कार्यकर्ताओं को इस देशव्यापी निधि समर्पण संग्रह अभियान में प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचकर निधि संग्रह करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि भगवान श्री राम हम सबके आराध्य हैं और आराध्य के लिए जीवन से बड़ी मूल्यवान कोई और चीज नहीं हो सकती। वर्षों तक भगवान श्री राम टेंट में विराजमान रहे, लेकिन अब अपने आराध्य भगवान के भव्य एवं अलौकिक मंदिर निर्माण का समय आ गया है। हमें मंदिर निर्माण के लिए हर संभव मदद के लिए पूर्ण संकल्प लेकर अभियान के साथ जुड़ना चाहिए।

उन्होंने बताया कि निधि संग्रह अभियान के सभी अभियान प्रमुख ,निधि प्रमुख एवं संग्रह टोली बना दी गई हैं। संग्रह टोली को प्रशिक्षित किया जाएगा। तीन जनवरी को नगरों में एवं खंडों में प्रशिक्षण आयोजित कर टोली को प्रशिक्षण होगा। जिसमें निधि संग्रह से संबंधित योजना एवं सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में विभाग के प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ता सहित जिले के विविध संगठनों के दायित्ववान कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed