फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Frequent blowing transformers replaced

Hathras News: बदले जाएंगे बार-बार फुंकने वाले ट्रांसफॉर्मर, तैयार की जा रही डीपीआर

Sun, 07 May 2023 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 07 May 2023 01:26 AM IST
सार

हाथारस में बिजलीघरों के अलावा जगह-जगह लगे ट्रांसफॉर्मर बदहाल स्थिति में हैं। यह ट्रांसफॉर्मर आए-दिन फुंक जाते हैं। इस कारण लोगों को कई घंटे बिजली संकट झेलना पड़ता है। जनवरी से अप्रैल तक करीब 400 ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं।

विज्ञापन
Frequent blowing transformers replaced
ट्रांसफार्मर फुंकने पर लगा वैकल्पिक ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुचारु बिजली आपूर्ति में बाधक बन रहे ट्रांसफॉर्मरों को विभाग द्वारा हटवाया जाएगा। लगातार चार फुंकने वाले ट्रांसफॉर्मरों की जगह नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए विभाग द्वारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिले में बिजलीघरों के अलावा जगह-जगह लगे ट्रांसफॉर्मर बदहाल स्थिति में हैं। यह ट्रांसफॉर्मर आए-दिन फुंक जाते हैं। इस कारण लोगों को कई घंटे बिजली संकट झेलना पड़ता है। जनवरी से अप्रैल तक करीब 400 ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। अब निगम स्तर से आपूर्ति की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


अब विभाग ने तय किया है कि लगातार चार बार फुंकने वाले ट्रांसफॉर्मरों को बदला जाएगा, क्योंकि कई बार मरम्मत कराने के बावजूद यह ट्रांसफार्मर चल नहीं पा रहे हैं। इनकी जगह नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इनमें 400 केवीए, ढाई सौ केवीए के ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि जो ट्रांसफॉर्मर लगातार चार बार फुंक गया है, उसको हटाकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed