{"_id":"6a9026e21273d9656d074377","slug":"free-travel-for-women-in-roadways-buses-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: आज से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: आज से 29 अगस्त तक रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू
Thu, 27 Aug 2026 05:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:30 PM IST
सार
रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। 27 अगस्त से तीन दिन यानी 29 अगस्त तक महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्हें कुछ भी किराया नहीं देना होगा।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध रहेगी। 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का भी शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर सहित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और मुख्य विकास अधिकारी ने 500 से अधिक उपस्थित महिलाओं को साड़ियां और मिठाइयां भेंट कीं। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के राज्यस्तरीय शुभारंभ के सीधे प्रसारण को दिखाया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में महिला पुलिस बल की संख्या बढ़ाकर लगभग 400 कर दी गई है। हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र सक्रिय हैं और छात्राओं की सहूलियत के लिए स्कूलों के पास पिंक बूथ स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन