{"_id":"6825d7066962db87b406f5ca","slug":"free-toilets-closed-at-hathras-city-station-now-money-will-be-charged-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras City Station: स्टेशन पर दो निशुल्क शौचालय किए बंद, अब देने होंगे पांच से लेकर 20 रुपये तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras City Station: स्टेशन पर दो निशुल्क शौचालय किए बंद, अब देने होंगे पांच से लेकर 20 रुपये तक
Thu, 15 May 2025 05:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 15 May 2025 05:29 PM IST
सार
हाथरस सिटी स्टेशन पर मौजूद निशुल्क शौचालय को बंद कर दिया गया। पे एंड यूज शौचालय ब्लॉक का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस शौचालय ब्लॉक का प्रयोग करने वालों को शुल्क देय होगा। जिसकी दरें पांच से 20 रुपये तक होंगी।
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर तैयार किया गया पे एंड यूज शौचालय ब्लॉक
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर पे एंड यूज शौचालय ब्लॉक शुरू करा दिया गया है। इस शौचालय का प्रयोग करने के लिए यात्रियों को पांच से लेकर 20 रुपये तक का भुगतान करना होगा। स्टेशन पर मौजूद दो निशुल्क शौचालयों को बंद कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था से यहां से रोजाना सफर करने वाले छह हजार मुसाफिर प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
अब पे एंड यूज शौचालय ब्लॉक का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके संचालन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने टेंडर उठाया है। टेंडर के अंतर्गत एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा इसका संचालन किया जाएगा। इस शौचालय ब्लॉक का प्रयोग करने वालों को शुल्क देय होगा। जिसकी दरें पांच से 20 रुपये तक होंगी। अभी इसकी सूची चस्पा नहीं की गई है। इस व्यवस्था के चलते यात्रियों को बिना शुल्क के शौचालय की सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
यह पहली बार है कि जब हाथरस के किसी स्टेशन पर पे एंड यूज शौचालय की व्यवस्था लागू हुई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए गए बदलाव में इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बेहतर और साफ सुथरे शौचालय की सुविधा दिए जाने के लिए इस तरह का परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन