{"_id":"9832aec502226a60f45a964d21242e78","slug":"four-zone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जोन और 21 सेक्टरों में बांटे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जोन और 21 सेक्टरों में बांटे परीक्षा केंद्र
hathras
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित 136 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए जिला परीक्षा समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। समिति ने जिले को चार जोन एवं 21 सेक्टरों में विभाजित किया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 136 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला परीक्षा समिति ने इन सभी परीक्षा केंद्रों पर परिषद की मंशा के अनुरूप परीक्षा कराने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए चारों तहसीलों में चार जोन बनाए गए हैं। जोन के प्रभारी का दायित्व चारों उपजिलाधिकारियों को दिया गया है। इसके साथ ही चारों तहसीलों को 21 सेक्टरों में विभाजित कर जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा गया है, जिससे बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराया जा सके।