फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   four thousand farmer didn't get pm kisaan samman nidhi

चार हजार किसानों को नहीं मिल रही पीएम किसान सम्मान निधि

Sun, 28 Feb 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
four thousand farmer didn't get pm kisaan samman nidhi
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्माननिधि योजना का लाभ जिले के चार हजार किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह यह है कि इन किसानों के आधार कार्ड में इनके नाम अलग हैं। इनके आवेदनों में आधार कार्ड इनवैलिड (अमान्य) शो हो रहा है। ऐसे में यह किसान योजना का लाभ पाने के लिए तहसील और कृषि विभाग के दफ्तरों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।
जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1.82 लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें से जिले के 1.78 लाख किसानों को योजना का लाभ मिल पा रहा है। जिले के करीब चार हजार किसानों के आधार कार्ड के नाम के अक्षर न मिलने के कारण निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समीक्षा में सामने आया है कि आवेदनों में आधार कार्ड इनवैलिड (अमान्य) शो हो रहा है। इन किसानों के आधार कार्ड की संख्या व नाम का मिलान नहीं हो रहा। किसानों के आवेदन पत्र व मूल आधार कार्ड में नाम या उसके शब्दों में अंतर है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक स्तर पर जो भी आवेदन लंबित हैं, उनमें किसानों ने जन सेवा केंद्र से आवेदन तो कर दिया। मगर, विभाग में अभी तक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। तहसील/राजस्व विभाग के स्तर पर जितने आवेदन लंबित हैं, उनमें किसानों के बैनामे, खेती की जमीन की जांच होना बाकी है। ऐसे में किसान विभागों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि राजस्व विभाग की ओर से अब न्याय पंचायत वार टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों द्वारा लाभार्थियों का बैंक के जरिए पता निकलवाकर आधार में संशोधन की कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना में भूमि बाध्यता हुई खत्म
शासनादेश के अनुसार किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक सिर्फ दो हेक्टेयर तक कृषि भूमि के स्वामी किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा था। अब यह लाभ छोटे-बड़े सभी किसानों को मिलेगा। सरकार ने भूमि बाध्यता को खत्म कर दिया है। उन किसानों को योजना का लाभ मिलेगा जिन्होंने जून 2018 से पहले खेत का बैनामा कराया है।

समीक्षा के दौरान 4 हजार ऐसे किसानों के आवेदन मिले हैं, जिनके आधार से डाटा का मिलान नहीं हो पा रहा है। अब इसके लिए न्याय पंचायत वार टीमें गठित की गई हैं।
- एचएन सिंह, डीडी कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed