फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four of the gang involved in cheating by showing fake answer sheets arrested in Hathras

फर्जी आंसर शीट दिखाकर ठगी: सॉल्वर बैठाने, पेपर लीक कर पढ़वाने वाले चार सदस्य हाथरस से गिरफ्तार, तीन फरार

Sun, 18 Feb 2024 05:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 05:03 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन एसओजी, सर्विलांस टीम और सादाबाद पुलिस ने फर्जी आंसर शीट दिखाकर ठगी करने वाले, पेपर लीक कराकर पढ़वाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें एक मथुरा का और तीन हाथरस के हैं। तीन फरार हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

विज्ञापन
Four of the gang involved in cheating by showing fake answer sheets arrested in Hathras
पकड़े गए चार अभियुक्त की जानकारी देते एसपी निपुण अग्रवाल - फोटो : पुलिस

विस्तार

कोतवाली सादाबाद पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाकर सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। इनके तीन साथी फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश हो रही है, ताकि पूरा नेटवर्क सामने लाया जा सके। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, आधार कार्ड, एक कार, उत्तर पुस्तिका, हिसाब-किताब बुक व अन्य सामान बरामद किया गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

18 फरवरी दोपहर मैंडू रोड स्थित अपने कार्यालय में पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि जिले में 17 व 18 फरवरी को आयोजित हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर को लीक कराने, परीक्षार्थियों को पढ़वाने, सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने की फिराक में आए गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि कोतवाली सादाबाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी पुलिस की परीक्षा के दौरान पेपर लीक करने व वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर सॉल्वर द्वारा परीक्षा दिलाने वाले गिरोह के कुछ व्यक्ति एक कार से मथुरा के बल्देव से सादाबाद आ रहे हैं। सूचना पर कोतवाली सादाबाद पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन गु्रप (एसओजी) सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सादाबाद के चौ. चरण सिंह तिराहा पास से सॉल्वर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

चार आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश 
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सतीश चौधरी पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी नगला मियां थाना सादाबाद, रवि दिवाकर पुत्र हेतराम निवासी रसमई थाना सादाबाद, पंकज कुमार पुत्र चन्द्रवीर सिंह निवासी चांदपुर थाना नौहझील जिला मथुरा व रामपाल पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी ऊंचा गांव थाना सादाबाद बताया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने तीन और अन्य साथियों के नाम बताए हैं। फरार तीन साथियों को पुलिस तलाश रही है। सतीश चौधरी पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी नगला मियां थाना सादाबाद पर थाना ताजगंज आगरा, थाना नाई मंडी, आगरा, थाना गढ़ी पुख्ता जनपद शामली में विभिन्न मामलों में मुकदमा पंजीकृत हैं।

दस साल से परीक्षाओं में कर रहे सेंधमारी
एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने बताया कि वह करीब 10 वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी का काम कर रहे हैं। यह लोग प्रत्येक लड़के से आठ से 10 लाख रुपये लेते हैं। परीक्षा से पहले तीन लोगों से छह लाख रुपये एडवांस लिया था, शेष रुपया पास होने पर ले लेते।

तीन से छह-छह लाख रुपये लिए एडवांस
अभियुक्त रामपाल ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में करीब 10 वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर के रूप में काम कर चुका है, लेकिन पकड़ा नहीं गया है। इस बार उसने तीन लोगों से छह लाख रुपये लेकर संतोष निवासी नगला मियां को दिया है। एक अभ्यर्थी का सौदा दस-दस लाख के हिसाब से तय हुआ है। शेष रुपया परीक्षा पास होने बाद लिया जाता है।
 

प्रत्येक अभ्यर्थी से दस लाख में तय हुआ सौदा

अभियुक्त सतीश चौधरी ने बताया कि उसके गांव के संतोष व गढ़ी रायपुर थाना नौहझील जनपद मथुरा के योगेन्द्र व ज्ञानी को उसने पुलिस में भर्ती कराने के लिए लड़के दिए हैं। प्रत्येक लड़के से आठ से दस लाख रुपये का सौदा हुआ है। जिसमें दो-दो लाख रुपया सभी से लिया है। शेष रुपये परीक्षा में पास होने पर देना तय हुआ था।

सेना और पुलिस भर्ती में चार बार जेल गया
अभियुक्त सतीश पूर्व में परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर चार बार जेल जा चुका है। पुलिस भर्ती में आगरा व सेना भर्ती में शामली से जेल भेजा चुका है। स्वयं भी पुलिस में भर्ती होने के लिए दो बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2002-04 व 2006-08 में किया है। 

फर्जी उत्तर पुस्तिका दिखाकर ठगते थे पैसा
आरोपी परीक्षा का पेपर नहीं मिलने पर फर्जी आंसर शीट दिखाकर अभ्यर्थियों से पैसे ठगा करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन के व्हाट्सएप चेट एवं हिसाब किताब से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों को पेपर लीक कराकर पेपर पढ़वाने का विवरण प्राप्त हुआ है। चारों अभियुक्तों के कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती से संबंधित कोई भी परीक्षा प्रश्न-पत्र बरामद नहीं हुआ है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुकेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद, निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम मय सर्विलांस टीम शामिल रहे।


ये हुआ बरामद

  • 7 प्रवेश पत्र 
  • 4 आंसर की 
  • 7700 रुपये नगद
  • 5 मोबाइल फोन
  • 2 वर्क हिसाब किताब 2770000 रुपये का
  • एक आई 20 कार नं UP 80 DY 9899
  • 1 आधार कार्ड 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed