फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four lakh rupees duped in the name of providing job in Malaysia

Hathras News: मलयेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख ठगे

Fri, 24 Oct 2025 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees duped in the name of providing job in Malaysia
गांव कैमावली के एक व्यक्ति से बेटे की मलयेशिया में नौकरी लगवाने के बहाने से चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव कैमावली निवासी जुगेंद्र सिंह का कहना है कि उसके बेटे ने ग्रेटर नोएडा के एक इंस्टीट्यूट से शिपिंग कोर्स किया था, यहीं से करन सैनी और तरुण सैनी निवासी मोहल्ला खेल-9, कांधला रूरल (शामली) ने भी कोर्स किया था। करन और तरुण ने बेटे को बहला-फुसलाकर बताया कि उनका रिश्तेदार अरविंद सैनी निवासी बालेश्वर सैनी, दलुवाला खुर्द (हरिद्वार) जो उनकी बुआ का लड़का है, शिपिंग में कैप्टन है और मलयेशिया में तैनात है, वह उसकी नौकरी लगवा सकता है, बेटे को 50 हजार रुपये प्रति माह वेतन और एक बड़े अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने का वादा किया।

आरोपियों के झूठे वादों पर विश्वास करते हुए पीड़ित के छोटे भाई हरिंदर फौजी ने अरविंद सैनी के खाते में ऑनलाइन चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, उन्हें यह पैसा अपनी जमीन गिरवी रखकर देना पड़ा था। हालांकि, पैसे देने के बाद न तो बेटे को मलयेशिया भेजा गया और न ही नौकरी मिली। पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी और उल्टा और पैसे की मांग करने लगे। पीड़ित का कहना है कि करन सैनी, तरुण सैनी, अरविंद सैनी और इसकी पत्नी पूजा सैनी धोखेबाज हैं। उन्होंने इसी तरह कई लोगों से पैसे ठगे हैं। इन लोगों पर शिपिंग से संबंधित कोई रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नहीं है। कोतवाली प्रभारी सुभाष कठेरिया ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, प्रकरण में जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed