फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   four dozen of electric poles broke in storm

आंधी से चार दर्जन बिजली के खंभे टूटे, बिजली प्रभावित

Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
four dozen of electric poles broke in storm
आंधी में टूटकर गिरा बिजली का खंभा - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सोमवार को आई तेज आंधी, बारिश में सादाबाद क्षेत्र में चार दर्जन से अधिक बिजली के पोल धराशायी हो गए। कई फीडरों की लाइन टूट गई और इंस्यूलेटर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली महकमे को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। मंगलवार को इस नुकसान का सर्वे बिजली महकमे की टीम ने किया और नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। इधर, इस नुकसान से कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इससे रात में लोग बिन बिजली परेशान रहे।

तेज हवा और आंधी से गांव वेदई, कूपा, कुरसंडा, कुकटई में 13 पोल, गांव बघैना, नगला केहरी, नसीरपुर, तसींगा, नीति निवास, चिरावली, बनारसीपुर में 12 पोल, गांव सिथरापुर, रसमई, नसीरपुर, नगला फत्ता, धानौटी, अरौठा, ताजपुर, विजना, करसौरा, ख्याली गढ़ी, बरौली और अन्य गांवों में बिजली महकमे को काफी नुकसान हुआ। फिलहाल, सर्वे के बाद विभाग को करीब 40 से 50 विद्युत खंभों के टूटकर गिरने, खंभे के साथ ही विद्युत लाइनों के टूटने, इंस्यूलेटर बस्र्ट होने आदि की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। एसडीओ विद्युत ग्रामीण सुमित गोयल ने बताया कि कई गांवों में बिजली के खंभे टूट हैं। विभाग को आंधी से करीब पांच से छह लाख रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट तैयार होना बाकी है। उन्होने बताया कि जहां जहां लाइनें टूटी थीं, उन लाइनों को दुरूस्त कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed