फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Four bypasses will be built from Hathras to Kasganj

Good News: अब एक घंटे में पहुंचेंगे हाथरस से कासगंज, 57 किमी के रास्ते में बनेंगे चार बाईपास

Sun, 22 Jun 2025 04:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 04:34 AM IST
सार

मथुरा-बरेली हाईवे पर राया से हाथरस के मेंडू तक फोरलेन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। अब दूसरे चरण में हाथरस जंक्शन के देवीनगर से कासगंज बाईपास तक 57 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण चल रहा है।

विज्ञापन
Four bypasses will be built from Hathras to Kasganj
मथुरा बरेली हाई वे पर सलेमपुर के निकट होता कार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा-बरेली हाईवे (530-बी) के दूसरे चरण में हाथरस जंक्शन क्षेत्र के देवी नगर से कासगंज बाईपास तक निर्माण किया जा रहा है। 50 फीसदी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस रास्ते पर कुल चार बाईपास बनेंगे। जिससे हाथरस से वाहन सवार फर्राटा भरते हुए एक घंटे में कासगंज पहुंच जाएंगे। अभी तक कासगंज के मानपुर नगरिया पर लगने वाले जाम से 57 किमी की इस दूरी को तय करने में कभी-कभी तीन से चार घंटे तक का समय लग जाता था। इसी से निपटने के लिए बाईपास बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन


मथुरा-बरेली हाईवे पर राया से हाथरस के मेंडू तक फोरलेन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। अब दूसरे चरण में हाथरस जंक्शन के देवीनगर से कासगंज बाईपास तक 57 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण चल रहा है। इस निर्माण कार्य में 1200 करोड़ रुपये का खर्च किया जा रहा है। इसमें 40 फीसदी धनराशि सरकार की ओर से व 60 फीसदी धनराशि कार्यदायी संस्था की ओर से खर्च की जा रही है। अगर मथुरा-बरेली हाईवे की बात करें तो इस 218 किलोमीटर लंबे हाईवे के निर्माण में करीब 7,500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 

विज्ञापन

हाथरस जंक्शन के देवीनगर से कासगंज तक चार बाईपास बनाए जाएंगे। जिससे वाहन चालकों जाम से छुटकारा मिलेगा। जून 2026 तक इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। -उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक एनएचएआई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने रहती है बड़ी समस्या

कासगंज जनपद के मोहनपुर में हर साल सर्दी के मौसम हरी मटर की खरीद-फरोख्त के लिए बड़ी मंडी सजती है। यहां से मटर देश के अलग-अलग हिस्सों में जाती है। इसके चलते दो माह तक यहां से गुजरने वाले वाहनों को घंटों में लाइन में लगकर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। 5-6 घंटे में जाम से बाहर निकलना हो पाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मानपुर नगरिया से बाईपास का निर्माण किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।  

मानपुर नगरिया पर जाम से ऐसे मिलेगी राहत 

  • हाथरस और कासगंज बनेंगे दो-दो बाईपास
  • जून 2026 तक पूरा होगा 57 किमी का निर्माण
  • 1200 करोड़ रुपये आएगी इसकी लागत


इन चार स्थानों पर बनेंगे बाईपास

  • हाथरस जिले में सलेमपुर और सिकंदराराऊ में बाईपास बनाया जाएगा। 
  • कासगंज जनपद में कासगंज प्रवेश पर और मानपुर नगरिया में बाईपास बनाया जाना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed