{"_id":"5cc20094bdec22147057c6f4","slug":"four-absconding-robbers-arrested-in-gutka-three-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटका से लदा कैंटर लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटका से लदा कैंटर लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
Fri, 26 Apr 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
कैंटर लूट की घटना का खुलासा करते एसपी सिद्धार्थ मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला भुस तिराहा मीतई रोड पर 20 अप्रैल की देर शाम को हुई गोल्ड मोहर गुटका कैंटर लूटकांड का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार शातिरों को गोल्ड मोहर गुटका के 88 कट्टों सहित गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए शातिरों ने एक मार्च 2019 को अतरौली पाली रोड पर एक लूट की घटना को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल को ताजुद्दीन पुत्र शमशेर निवासी कुंडोल थाना डौकी आगरा एक कैंटर में गोल्ड मोहर गुटका आगरा से लादकर हाथरस आ रहा था। इस बीच उसे देर शाम करीब पौने सात बजे कार सवार बदमाशों ने बंधक बनाकर कैंटर को लूट ले गए थे। घटना के बाद से ही एसओजी टीम और थाना पुलिस मामले की छानबीन में लग गई थी। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के आदेश पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व सीओ के निर्देशन में एसएचओ चंदपा वीपी गिरी और एसओजी प्रभारी सुधीर राघव अपनी टीम के साथ बदमाशों की तलाश में लग गए। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर चाचपुर फार्म हाउस से पान गोल्ड मोहर गुटका के 88 प्लास्टिक के कट्टों सहित चार शातिरों भरत उर्फ पिंटू पुत्र महाराज सिंह निवासी कमालपुर थाना पाली मुकीमपुर अलीगढ़, अमित राघव पुत्र जालिम सिंह निवासी गांधी गली अतरौली, भीमसेन उर्फ विष्णु उर्फ वजा पुत्र नेत्रपाल निवासी जखैरा अतरौली, प्रवीण पुत्र दलवीर निवासी जीनामई छतारी जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन शातिर धर्मा उर्फ धर्मपाल पुत्र राकेश, पुष्पेंद्र बघेल पुत्र नेम सिंह और कालू उर्फ अभय प्रताप पुत्र राकेश निवासीगण नौरथा थाना अतरौली अलीगढ़ भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाशों ने एक मार्च को अतरौली पाली रोड पर बाइक सवार से दो लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। इनके पास से पुलिस ने दो तमंचा 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ वीपी गिरी, एसओजी प्रभारी सुधीर राघव, एसआई डीएन त्रिपाठी, एसआई पीतम सिंह, अरुण कुमार, रमन कुमार, सुमित कुमार, भूपेंद्र सिंह, सवलेंद्र यादव, सचिन कुमार शर्मा, अजय चौधरी, सचिन धामा शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में इस गुडवर्क की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि शेष फरार शातिर आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।