{"_id":"6821e084d92c62cd0f0c1a6f","slug":"foul-and-smelly-water-coming-from-taps-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पेयजल का दावा खोखला साबित: नलों से आ रहा बदबूदार और गंदा पानी, हैंडपंप-सबमर्सिबल से पानी ला रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पेयजल का दावा खोखला साबित: नलों से आ रहा बदबूदार और गंदा पानी, हैंडपंप-सबमर्सिबल से पानी ला रहे लोग
Mon, 12 May 2025 05:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 12 May 2025 05:20 PM IST
सार
हाथरस नगर पालिका का शहर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है। कमला बाजार के निवासियों का कहना है कि करीब एक माह से इन नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है।
विज्ञापन
कमला बाजार में नल से आता गंदा पानी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के कमला बाजार में वाटर वर्क्स के नलों से गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। इससे यहां के करीब सौ परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सरकारी हैंडपंप व मंदिर की सबमर्सिबल से पानी भरकर ला रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों को वाटर वर्क्स द्वारा टंकियों से पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए पानी के कनेक्शन किए गए हैं। सुबह-शाम निर्धारित समय पर आपूर्ति इन कनेक्शन के माध्यम से होती है, लेकिन पालिका का शहर वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है। कमला बाजार के निवासियों का कहना है कि करीब एक माह से इन नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत भी कर दी गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वाटर वर्क्स के नल से बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है। अधिकारियों को शिकायत भी की है। फिर भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। - अशोक वर्मा, कमला बाजार।
विज्ञापन विज्ञापन
नलों से गंदा पानी आने के कारण मंदिर के पास लगी सबमर्सिबल से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। इससे काफी परेशानी होती है। - राजेश, कमला बाजार।
पालिका प्रशासन शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। जबकि पालिका द्वारा काफी दाबे किए जाते हैं। अधिकारियों को लोगों की परेशानी समझनी चाहिए। - निजाम, गली कोंजड़ान।
वाटरवर्क्स की टीम ने फॉल्ट ढूंढ़ लिया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। पेयजल से संबंधित परेशानी जल्द ही दूर कर दी जाएगी। - राजकुमार यादव, जेई, वाटर वर्क्स।