{"_id":"5d49c1bf8ebc3e6d10749103","slug":"fought-bdc-election-while-on-teacher-s-job-complaint-to-police-hathras-news-ali210327791","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की नौकरी पर रहते हुए लड़ा बीडीसी का चुनाव, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की नौकरी पर रहते हुए लड़ा बीडीसी का चुनाव, पुलिस से शिकायत
विज्ञापन
शिक्षिका की नौकरी पर रहते हुए लड़ा बीडीसी चुनाव, शिकायत
ब्लॉक प्रमुख सासनी ने तथ्यों को छुपाकर बीडीसी का चुनाव लड़ने का लगाया आरोप
एक बीडीसी सदस्य पर आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस गेट में की गई शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। ब्लॉक प्रमुख सासनी ने एक बीडीसी सदस्य पर शिक्षिका की नौकरी पर रहते हुए बीडीसी का चुनाव लडने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत थाना हाथरस गेट में करते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विकास खंड सासनी की ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी पत्नी अर्जुन सिंह ने कोतवाली हाथरस गेट में एक बीडीसी सदस्य पर फर्जी तरीके से चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। आरोप है कि एक बीडीसी सदस्य सासनी क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात है। उसने शिक्षिका रहते हुए तथ्य को छिपाकर वर्ष 2015 में बीडीसी का चुनाव लड़ा था और बीडीसी सदस्य चुनी गई।
आरोप है कि शिक्षिका के पद पर रहते हुए बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ना, बीडीसी सदस्य बनना और फिर बीडीसी सदस्य के रूप में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हिस्सा लेना सभी गैर कानूनी है। इस पूरे मामले की शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। एसएचओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एक बीडीसी सदस्य की शिकायत ब्लॉक प्रमुख सासनी द्वारा की गई है, जिसमें उस पर शिक्षिका के पद पर रहते हुए बीडीसी चुनाव लड़ने का आरोप है। इस मामले की जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी। इसे लेकर अपने उच्चाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।