फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fortuner car collides with a parked truck

Hathras Road Accident: ट्रक से टकराई दो कारें, बाल-बाल बचे अकराबाद के ब्लॉक प्रमुख

Sun, 14 Dec 2025 11:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 11:44 AM IST
सार

फॉर्च्यूनर कार अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम की बताई जा रही है, जो कुछ माह पहले उन्होंने व्यक्तिगत कार्य के लिए अकराबाद ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह को दी थी। राहुल सिंह इसी गाड़ी में अलीगढ़ से लखनऊ जा रहे थे।

विज्ञापन
Fortuner car collides with a parked truck
हादसे में क्षतिग्रस्त सांसद लिखी फॉर्च्यूनर कार - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ से लखनऊ जा रहे अकराबाद के ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह की फॉर्च्यूनर कार 14 दिसंबर सुबह करीब 8 बजे गांव रातिभानपुर के पास एनएच-34 (अलीगढ़-कानपुर हाईवे) पर घने कोहरे के कारण सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। इसके बाद एक स्काेर्पियो कार भी इस फॉर्च्यूनर से टकरा गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। 

विज्ञापन


सूर्योदय के साथ ही अचानक कोहरा घना हो गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी। सड़क किनारे खड़े ट्रक पर पीछे कोई इंडीकेटर या चेतावनी लाइट नहीं जल रही थी। जिससे ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार यह फॉर्च्यूनर कार अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम की बताई जा रही है, जो कुछ माह पहले उन्होंने व्यक्तिगत कार्य के लिए अकराबाद के ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह को दी थी। 
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह ने कहा कि वे स्वस्थ हैं, लेकिन हादसा बड़ा था। इस सड़क दुर्घटना के बाद गांव रतिभानपुर में ही तीन वाहन और कोहरे की वजह से आपस में टकरा गए, लेकिन किसी वाहन सवार को ज्यादा चोट नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed