फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fort complex encroachment into protected

संरक्षित किला परिसर में फिर अतिक्रमण

Sun, 31 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित राजा दयाराम किला परिसर क्षेत्र में फिर अतिक्रमण किया गया है। खाई में दो भाइयों ने ऐतिहासिक टीलों से मिट्टी काटकर अपने मकान बना लिए। रविवार को एएसआई के केयर टेकर ने सदर कोतवाली पुलिस को इस अतिक्रमण की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आश्वासन पर ही दोनों को थाने से छोड़ा गया। 

विज्ञापन

दोनाें भाई बेहद गरीब हैं और रिक्शा चलाकर अपनी गुजर-बसर करते हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों ने किला खाई में टीले की मिट्टी काटकर दीवारें खड़ी कर लीं और इसके ऊपर टीन बिछाकर अपने लिए मकान तैयार कर लिए, जबकि किले की खाई संरक्षित परिसर का हिस्सा है और इसमें निर्माण तो दूर मरम्मत तक नहीं की जा सकती। एएसआई के केयर टेकर रमेश राजपूत को जब इस अतिक्रमण का पता चला तो उन्होंने चौकी इंचार्ज रणजीत चौधरी को इस बारे में जानकारी दी। सदर कोतवाली में दोनों को देर तक हिरासत में रखा गया। दोनों भाइयों के पुलिस की पकड़ में आने पर उनके परिजनों ने अपने आप ही मकान को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। मकान टूट जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed