फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Former Hathras MP Sarika Singh joins RLD

Hathras: पूर्व सांसद सारिका सिंह ने थामा रालोद का दामन, सपा-रालोद गठबंधन में लोकसभा सीट पर बदलेंगे समीकरण

Fri, 02 Feb 2024 08:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 08:51 PM IST
सार

हाथरस में रालोद-भाजपा गठबंधन से सांसद बनीं सारिका सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले रालोद का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल में गठबंधन होने के बाद हाथरस लोकसभा सीट रालोद के खाते में गई है। सारिका सिंह या उनके पति देवेंद्र सिंह को हाथरस से लोकसभा टिकट मिल सकती है।

विज्ञापन
Former Hathras MP Sarika Singh joins RLD
पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही लोकसभा क्षेत्र हाथरस में राजनैतिक हलचल तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय लोकदल की टिकट से सांसद रही सारिका सिंह ने सपा व भाजपा में रहने के बाद अब फिर एक बार रालोद का दामन थाम लिया है। उनके साथ उनके पति देवेन्द्र सिंह बघेल भी रालोद में शामिल हुए हैं।  

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल में गठबंधन होने के बाद हाथरस लोकसभा सीट रालोद के खाते में गई है। ऐसे में लगातार राजनैतिक सरगर्मी तेज हो रही थी। 2 फरवरी को सारिका सिंह के पति देवेन्द्र सिंह बघेल ने रालोद में शामिल होने की जानकारी दी। उनका कहना था कि वे अपनी पत्नी के साथ हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ही रालोद में शामिल हुए थे, लेकिन अभी तक किसी को बताया नहीं था। 
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2009 में रालोद भाजपा गठबंधन में रालोद की टिकट पर सारिका सिंह हाथरस लोकसभा सीट से चुनाव जीतीं थीं। इसके बाद 2014 में वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। उस समय आगरा से उन्हें टिकट दिया गया था, लेकिन अंत समय पर टिकट रद कर दिया गया था। फिर 2019 में सारिका सिंह व उनके पति देवेन्द्र सिंह बघेल भाजपा में शामिल हुए। रालोद-सपा गठबंधन के बाद बदले चुनावी आंकड़ों के चलते फिर एक बार सारिका सिंह व देवेन्द्र सिंह बघेल ने रालोद का दामन थामने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद से पक्की मानी जा रही पति या पत्नी की दावेदारी 
रालोद का दामन थामने के बाद हाथरस लोकसभा सीट पर रालोद की टिकट पर सारिका सिंह या पति देवेन्द्र सिंह की दावेदारी पक्की मानी जा रही है। यहां अहम है कि अगर चुनाव से पहले धनगर समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाता है तो देवेन्द्र सिंह बघेल टिकट के लिए दावेदारी करेंगे। माना जा रहा है कि अगर अहेरिया समाज को लेकर निर्णय नहीं आता तो सारिका सिंह जो जाटव समुदाय से हैं। ऐसे में वह रालोद से दावेदारी करेंगी। 

रालोद-सपा गठबंधन में हाथरस लोकसभा की सीट रालोद के खाते में आई है। सारिका सिंह व देवेन्द्र सिंह बघेल विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली पहुंचकर रालोद में शामिल हुए थे। अभी टिकट को लेकर कुछ तय नहीं हुआ है। -केशव चौधरी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल हाथरस। 


लोकसभा चुनाव के दौरान सारिका सिंह और मैं खुद रालोद में शामिल हो गए थे। बस अभी तक हमने किसी को बताया नहीं था। अब आगे जो भी पार्टी का आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।-देवेंद्र सिंह बघेल, सदस्य रालोद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed