{"_id":"5f43faa38ebc3e3cab6e611a","slug":"formar-not-found-kisaan-samman-nidhi-yet-sadabad-news-ali241981738","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल रहा किसान सम्मान निधि, न हो रही दाखिल खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिल रहा किसान सम्मान निधि, न हो रही दाखिल खारिज
विज्ञापन
पीडब्लू डी गेस्ट हाउस में होती भारतीय किसान संघ की बैठक
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
भारतीय किसान संघ की बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुई। जिसमें किसानों की आय को बढ़ाने और उनको खुशहाल करने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में काफी समय बाद भी किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने और दाखिल खारिज न होने पर किसानों ने आक्रोश जताया। बैठक की अध्यक्षता उत्कृष्ट किसान राजेंद्र सिंह चौधरी व प्रांत समिति के अध्यक्ष जगदीश जी ने की।
बैठक में बृज प्रांत कार्यालय मंत्री ऋषि कुमार जायसवाल ने बताया कि किसान संघ की स्थापना चार मार्च 1979 में कोटा में हुई, जिसका मूल उद्देश्य किसानों को समस्याओं से निजात दिलाना है। उन्होंने बताया कि किसानों ने उनके समक्ष कई कई चक्कर काटने के बाद भी किसान सम्मान निधि का लाभ न मिल पाने और छह छह माह तक जमीन की दाखिल खारिज हो पाने की शिकायत की है, यदि किसानों की इन समस्याओं का समाधान अफसरों ने नहीं किया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री को लापरवाह अधिकारियों के बारे में अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, इसे लेकर विद्युत अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। यदि शासन द्वारा निर्धारित घंटों के अनुरूप किसान को बिजली देने में कोताही बरती गई तो अधिकारियों का घेराव और आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ अपने केंद्रीय अधिकारियों से भी संपर्क करेगा। बैठक में कई किसानों ने बताया कि गांव में अभी भी कई ऐसे गरीब व मजदूर हैं, जिन्हें पात्र होते हुए भी अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर आवास बनवाए जाएं। बैठक में नायब तहसीलदार राकेश चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश वार्ष्णेय, प्रीती चौधरी, राकेश चौधरी, दिनेश शाह, राजेंद्र सिंह चौधरी, बलवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, चंद्रभान अग्र, रामखिलौना, रामकिशन, राजू जायसवाल, महावीर सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।