फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Forest department stop owl hunting

Diwali: मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू का शिकार रोकेगा वन विभाग, रात में रहेगी निगरानी, वन कर्मियों की लगी ड्यूटी

Mon, 20 Oct 2025 08:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 20 Oct 2025 08:09 AM IST
सार

सासनी के वन क्षेत्र सुसायत कलां में वर्तमान में उल्लू मौजूद हैं। पिछले समय यह इलाका उल्लुओं के शिकारियों की सक्रियता के लिए जाना गया है। ऐसे में सुसायत कलां क्षेत्र में वन विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
Forest department stop owl hunting
उल्लू। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिवाली पर लोग धन-संपदा की कामना के साथ मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इसलिए माता लक्ष्मी की सवारी उल्लू की पूजा कर तंत्र क्रियाएं पूरी की जाती हैं। वन विभाग ने इसको ध्यान में रखते हुए उल्लुओं का शिकार रोकने की तैयारी की है। हाथरस की सासनी तहसील के सुसायत कलां क्षेत्र में उल्लू पाए जाते हैं। यहां पर रविवार और सोमवार की रात विभागीय टीम यहां पर निगरानी करेगी।

विज्ञापन


दिवाली की रात तंत्र विद्या को साकार करने का पूजा पाठ होता है। इस दौरान टोने-टोटके, तंत्र विद्या, सिद्ध विद्या की क्रियाएं की जाती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उल्लू मां लक्ष्मी के वाहन के रूप में समृद्धि एवं सौभाग्य सूचक होता है। इसलिए दिवाली के दौरान इनके शिकार व व्यापार की घटनाएं सामने आती हैं। इसको रोकने के लिए हर साल वन विभाग सक्रिय होता है। इस साल भी वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वन अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं कि उल्लू के शिकार व व्यापार की घटना पर विशेष निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन


गौर हो कि इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) ने वन उल्लू और मोटल्ड वुड उल्लू को लुप्तप्राय श्रेणी में सूचीबद्ध किया है। वन अधिकारियों ने आम जन से भी अपील की है कि अगर कहीं इस तरह का कोई क्रिया-कलाप होता दिखे तो पुलिस, वन अधिकारी या सक्रिय एनजीओ को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसायत कलां स्थित वनक्षेत्र व अन्य जगहों पर उल्लुओं का शिकार रोकने के विशेष निर्देश जारी किये गए हैं। इसके लिए रात के समय गश्त बढ़ाई गई। कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उल्लुओं के शिकार की छोटी सूचना को भी गंभीरता से लिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।-राकेश चंद्र यादव, प्रभागीय वनाधिकारी हाथरस।


सुसायत कलां पर विशेष फोकस
सासनी के वन क्षेत्र सुसायत कलां में वर्तमान में उल्लू मौजूद हैं। पिछले समय यह इलाका उल्लुओं के शिकारियों की सक्रियता के लिए जाना गया है। ऐसे में सुसायत कलां क्षेत्र में वन विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed