{"_id":"5d41e2848ebc3e6cd666df0f","slug":"forbidden-pesticides-in-the-mouth-of-a-married-man-condition-worsened-sadabad-news-ali2098201104","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित के मुंह में जबरन उड़ेला कीटनाशक, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहित के मुंह में जबरन उड़ेला कीटनाशक, हालत बिगड़ी
विज्ञापन

दहेज में 50 हजार रुपये और कार की मांग पूरी नहीं करने पर दिया वारदात को अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। गांव बहरदोई निवासी सोपाली पुत्र राम सिंह ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी बबीता और रूपा की शादी 18 जनवरी 2017 को दिलीप व करन पुत्रगण सुखपाल निवासी राजपुर खुर्जा के साथ हुई थी। शादी मेें उसने आठ लाख रुपये खर्च किए थे।
दान दहेज से बबीता के ससुरालीजन खुश नहीं थे। वे 50 हजार रुपये और कार की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर बबीता का पति दिलीप, ससुर सुखपाल, सास कमलेश, ननद रजनी आए दिन गाली गलौज व मारपीट करते थे। कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी जिद पर अड़े रहे।
16 जून को बबीता के साथ मारपीट की। सास ने हाथ, ननद ने पैर बांधकर जमीन पर डाल दिया और देवर ने मुंह में कीटनाशक दवा जबरन पिला दी, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। उसकी बेटी रूपा ने बबिता की तबियत खराब होने के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद बबीता 22 जून तक अस्पताल में भर्ती रही। खुर्जा पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
दो पर शांति भंग की कार्रवाई
सादाबाद। कोतवाली पुलिस ने गांव गीगला निवासी मनोज पुत्र महेंद्र सिंह और वीरपाल पुत्र सुखराम निवासी गढ़ी नीलकंठ पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर चालान कर दिया।