फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   For refusing to drink liquor near house with sticks four injured including a woman

Hathras News: घर के पास शराब पीने की मना करने पर चले लाठी-डंडे, महिला समेत चार घायल, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 10 Mar 2023 07:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 07:06 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव ऐंहन में शराब पीने का विरोध करने पर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिला समेत चार घायल हो गए।

विज्ञापन
For refusing to drink liquor near house with sticks four injured including a woman
मारपीट का वीडिया हुआ वायरल - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव ऐंहन में शराब पीने का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट में घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।

विज्ञापन


गांव ऐंहन निवासी हरदीप सिंह पुत्र सूर्य प्रकाश ने बताया कि उनके घर के पास पड़ोसी का खाली प्लाट पड़ा हुआ है। आरोप है कि वहां पर आए दिन पड़ोसी शराब पीकर आपस में गाली गलौज करते हैं। शुक्रवार की दोपहर को भी पड़ोसी कुछ साथियों के साथ प्लाट में आकर शराब पीने लगा। जिस पर हरदीप सिंह के परिवार के लोग वहां पर शराब पीने की मना करने लगे। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले तो गाली-गलौज हुई और फिर देखते ही देखते उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। मारपीट में हरदीप सिंह, अजय कुमार और उनकी बहन रेनू व गौरव पुत्र राम खिलाड़ी घायल हो गए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed