फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Foot and mouth disease kills 100 animals

Hathras News: सिकंदराराऊ में खुरपका-मुंहपका से 100 पशुओं की मौत, पूर्व विधायक ने लगाई डीएम से मदद की गुहार

Sun, 18 Jan 2026 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 05:53 PM IST
सार

पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने बताया कि पशु चिकित्सक ने बहाना बनाया कि उनकी एसआईआर में ड्यूटी लगी हुई है, जबकि जिलाधिकारी से बात हुई तो उन्होंने इससे इन्कार किया।

विज्ञापन
Foot and mouth disease kills 100 animals
सिकंदराराऊ के पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांवों में कुछ पशुओं में खुरपका और मुंहपका रोग फैल रहा है। अब तक 100 से ज्यादा गाय-भैंसों की मृत्यु हो चुकी है। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने इस मामले में जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने बताया कि बताया कि 18 जनवरी को बिधिपुर, गढ़िया, सिधौली, पोरा जिरोली, हिम्मतपुर, नगला बिहारी, आदि गांवों के लोगों ने उन्हें बताया कि बीमारी फैल रही है। सिधौली गांव में रवि, पप्पू, देवकी की गायों की जान चली गई। ग्रामीणों के अनुसार 100 से ज्यादा पशुओं की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक ने बहाना बनाया कि उनकी एसआईआर में ड्यूटी लगी हुई है, जबकि जिलाधिकारी से बात हुई तो उन्होंने इससे इन्कार किया। डीएम ने आश्वास्त किया कि वह शीघ्र ही इस बीमारी की रोकथाम के लिए टीके लगवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed