फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fog slowed down the speed of vehicles, people shivered from the cold

Hathras News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, ठंड से ठिठुरे लोग

Sat, 28 Dec 2024 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 28 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of vehicles, people shivered from the cold
शुक्रवार की रात हुई झमाझम बारिश। - फोटो : samvad
शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद कोहरा तो छंट गया, लेकिन दिन भर बादल छाये रहे। ठंड से लोगों का हाल बेहाल रहा। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटरों का सहारा लिया। हालांकि ठंड से गेहूं की फसल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। राजमार्गाें पर वाहन कतार में चलते नजर आए। कोहरे की वजह से ठंड भी बढ़ गई। लोग ठिठुरते हुए नजर आए। लोगों ने ठंड से बचने के लिए सुबह से ही अलाव और हीटरों का सहारा लिया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर से पहले ही कोहरा तो छंट गया, लेकिन सूरज की तपिश धरती तक नहीं पहुंची, जिससे ठिठुरन बरकरार रही। शाम ढलते ही ठंड और हावी हो गई। व्यापारी जल्द ही दुकानें बंद करके घर पहुंच गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। घरों के अंदर और सड़कों पर लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले छह दिन तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। ठंड से गेहूं की फसल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इससे फसल की वृद्धि और विकास अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed