{"_id":"673524f8ed4eeb17040583a4","slug":"fog-reached-hathras-due-to-western-winds-people-were-troubled-by-burning-sensation-in-eyes-hathras-news-c-56-1-mrt1060-122704-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पश्चिमी हवाओं से हाथरस पहुंची धुंध, आंखों में जलन से परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पश्चिमी हवाओं से हाथरस पहुंची धुंध, आंखों में जलन से परेशान हुए लोग
Thu, 14 Nov 2024 03:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:45 AM IST
सार
अभी तक पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण धुंध छाई थी। अब पश्चिमी हवाएं चलने के कारण यह धुंध हाथरस की ओर भी आ गई है। सुबह से ही आसमान में धुंध दिखाई दी। इससे जिले में भी प्रदूषण का आंकड़ा ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन
आगरा रोड पर छायी धुंध में लाइट जलाकर चलते वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिवाली के बाद से बढ़ रहे वायु प्रदूषण का असर हाथरस में दिखाई देने लगा है। 13 नवंबर को पूरे दिन आसमान में धुंध की चादर तनी रही। जिससे हवा नुकसानदायक हो गई है। धुंध की वजह से लोग आंखों में जलन की शिकायत कर रहे हैं। सुबह यातायात पर भी खासा असर दिखाई दिया। जिसके चलते वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अभी तक पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण धुंध छाई थी। अब पश्चिमी हवाएं चलने के कारण यह धुंध हाथरस की ओर भी आ गई है। सुबह से ही आसमान में धुंध दिखाई दी। इससे जिले में भी प्रदूषण का आंकड़ा ऊपर पहुंच गया। बीते सप्ताह दिवाली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज पर हुई आतिशबाजी की वजह से धुंध की चादर छाने की आशंका थी, लेकिन उस समय ऐसा नहीं हुआ। दिल्ली आदि राज्यों में आतिशबाजी के साथ पराली जलाए जाने के कारण धुंध हो रही थी, लेकिन अब पश्चिम की हवाएं चलने के कारण यह धुंध हाथरस में भी छा गई है।
विज्ञापन
धुंध से घातक हुई हवा, मरीजों को दिक्कत : धुंध के चलते हवा नुकसानदायक हो गई है। जिससे चलते सांस, हार्ट व अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धुंध की वजह से लोगों ने आंखों में जलन की भी शिकायत की। कई बार लोगों द्वारा आंखों को पानी से धोया गया, तब कहीं जाकर राहत मिली। धुंध के चलते यातायात भी खासा प्रभावित रहा। आमतौर पर तेज गति से दौडऩे वाले वाहन धुंध के चलते धीमी गति से चले। धुंध को लेकर अगले कुछ दिनों तक लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही।
विज्ञापन