फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   flagging on independence day in sadabad.

सादाबाद में सरकारी दफ्तरों पर शान से फहरा तिरंगा

Sat, 17 Aug 2019 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
flagging on independence day in sadabad.
2- स्वतंत्रता दिवस पर कोतवाली सादाबाद पर देश की स्वतंत्रता के बारे में पुलिस कर्मियों को बताते सी? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सादाबाद क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण किया गया। इस दौरान देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद किया गया। मौके पर एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने देश हित में रक्तदान, जल संचयन व पौधरोपण का आह्वान करते हुए वहां उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई।
रंग बिरंगे गुब्बारों से सजे तहसील मुख्यालय पर वरिष्ठ लोगों और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी के बीच एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की सुरक्षा, संप्रभुता, अखंडता की शपथ दिलाई। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की छात्र छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर वीर शहीदों के नारे लगाए। संचालन बीके वर्मा ने किया। इस मौके पर तहसीलदार टीपी सिंह, नायब तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन बाल किशन गोयल, महेंद्र सिंह आचार्य, नूर मोहम्मद नूर सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना कोतवाली में ध्वजारोहण सीओ योगेश कुमार ने किया। मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी, एसएसआई अवधेश कुमार, कस्बा इंचार्ज ओमकार सिंह, एसआई रनवीर सिंह, राजेश यादव, देवदत्त, संजय राघव, रामदास पचौरी, रामगोपाल यादव सहित सभी चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत दफ्तर पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एसडीएम ज्योत्सना बंधु, ईओ लल्लनराम यादव, प्रभात पचौरी, आरआई डीसी पौरुष, बीके वर्मा, शैलेंद्र वार्ष्णेय, अनुपम गुप्ता आदि थे। इस दौरान राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। गांधी पार्क में एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने ध्वजारोहण किया। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, ईओ लल्लनरान, डॉ. यतेंद्र शर्मा आदि थे। संचालन बीके वर्मा ने किया। बस स्टैंड परिसर सादाबाद में जिपं अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अनिल दीक्षित, दीपक दीक्षित, डिंपल गौतम, चिंटू गौतम, शुभम उपाध्याय, दिवाकर शर्मा, भानुदत्त राजौरिया आदि थे।
सीएचसी, बार सभागार, खंड विकास कार्यालय पर भी हुआ झंडारोहण
इधर, सीएचसी पर सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह और जुगेंद्र सिंह यादव झंडारोहण किया। दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुनेंद्र सिंह एडवेाकेट और सचिव अनिल दीक्षित ने भी बार सभागार परिसर में ध्वजारोहण किया। मौके पर सभी अधिवक्ता मौजूद थे। खंड विकास कार्यालय पर ध्वजारोहण बीडीओ प्रतिमा निमेष ने किया। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय पर ध्वजारोहण डॉ. बी गोयल ने किया। विद्युत उपखंड कार्यालय मुरसान रोड पर ध्वजारोहण एसडीओ दुर्गेश गौतम ने किया। 33/11 केवी बिजलीघर सादाबाद पर ध्वजारोहण जेई अमित गुप्ता ने किया। बिसावर पंचायत घर पर ध्वजारोहण प्रधान विजयपाल सिंह ने किया।

शहीद स्मारक समिति ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस
करबन नदी के पुल के निकट शहीद स्मारक समिति के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां आकर्षक सजावट की गई। यहां भारत माता की प्रतिमा के समक्ष एसडीएम ज्योत्सना बंधु, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, आरबी गौतम ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम, डायरेक्टर पीयूष जैन, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, प्रीती चौधरी, अशोक चौधरी, गुनेंद्र सिंह एडवोकेट, अंकुश गौड, सुधीर कुमार, ओमवीर प्रधान, जेपी सागर, निरंजन प्रसाद जायसवाल, बबलू गौतम आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण किया। डाकखाना रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने किया। इस मौके पर केशवदेव चतुर्वेदी सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे।

1- स्वतंत्रता दिवस पर सादाबाद तहसील पर तहसील कर्मियों को शपथ दिलातीं एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु।

1- स्वतंत्रता दिवस पर सादाबाद तहसील पर तहसील कर्मियों को शपथ दिलातीं एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed