{"_id":"65784929ab29b24c8104958f","slug":"five-people-injured-in-road-accidents-in-hathras-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क हादसों में पांच लोग घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क हादसों में पांच लोग घायल, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती
Tue, 12 Dec 2023 05:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:21 PM IST
सार
हाथरस के विभिन्न जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो।
विस्तार
हाथरस के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने घायलों का उपचार किया।
विज्ञापन
प्रेमपाल पुत्र केशवदेव निवासी सलेमपुर थाना हाथस जंक्शन बाइक से कहीं जा रहे थे। इगलास अड्डा के निकट उनकी बाइक फिसल गई। इससे वह घायल हो गए। अन्य हादसों में सोहेल निवासी गड्ढ़ा वाला मोहल्ला थाना सदर कोतवाली, रामवती पत्नी विनोद बाबू निवासी रवि कुंज थाना सदर कोतवाली, ट्विच्चन निवासी रमनपुर थाना हाथरस गेट व हिना पुत्री कमरूद्दीन निवासी जमालपुर जिला अलीगढ़ घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन