{"_id":"664b81a8a76ddac31202aac9","slug":"five-people-beaten-after-entering-bjp-leader-house-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathtras News: भाजपा नेता के घर में घुसे लोग, पांच लोगों को लाठी-डंडों से पीटा, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathtras News: भाजपा नेता के घर में घुसे लोग, पांच लोगों को लाठी-डंडों से पीटा, तीन की हालत गंभीर
Mon, 20 May 2024 10:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 10:30 PM IST
सार
भाजपा नेता सुरेश प्रजापति की भतीजी ने दरवाजे की कुंदी खोली तो चारों लोग गोलियां देते हुए घुस आए और भाई, भाभी, भतीजे, पत्नी व बेटी पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। घायलों को मुरसान थाने लाया गया।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरसान कस्बा के मोहल्ला मढ़ैया में 19 मई की देर रात को चार लोगों ने भाजपा नेता के घर पर हमला बोल दिया। दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों के गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन
भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रजापति निवासी मोहल्ला मढ़ैया का कहना है कि वह मुरसान से बाहर रहकर मजदूरी करने गए थे। 19 मई की रात को उनके परिवार के लोग घर पर सो रहे थे। इस दौरान पास के रहने वाले चार लोग आ गए और घर के दरवाजे को पीटने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि जब सुरेश की भतीजी नीतू ने दरवाजे की कुंदी खोली तो चारों लोग गोलियां देते हुए घुस आए और भाई हरवीर, भाभी विराम देवी, भतीजे मुकेश, पत्नी ममता व बेटी पायल पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। घायलों को मुरसान थाने लाया गया। वहां से सीएचसी भेज दिया गया। हालत गंभीर होने के कारण मुकेश, ममता और गरिमा को उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन