{"_id":"5d66c8f48ebc3e0138747422","slug":"five-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-jobs-complaint-to-police-hathras-news-ali2120887163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे पांच लाख, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे पांच लाख, पुलिस से शिकायत
विज्ञापन

मथुरा में रह रहे एक व्यक्ति पर आरोप, रुपये वापस मांगने गई युवती से की मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के अईयापुर कला निवासी महिला ने मथुरा में रह रहे एक व्यक्ति पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। वहीं अपने रुपये वापस लेने गई युवती से मारपीट का भी आरोप है। इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
गायत्री देवी पत्नी अमरनाथ निवासी अईयापुर कलां ने बताया कि वह अपनी बेटी की नौकरी लगवाने के लिए परेशान थी। किसी ने उसे बताया कि आगरा में रहने वाला एक व्यक्ति रुपये लेकर नौकरी लगवाता है। महिला आगरा पहुुंची तो आरोपी से मुलाकात हुई। यहां पर उसने बैंक में पीओ की नौकरी लगवाने के लिए पांच लाख रुपये मांगे। नवंबर 2016 में आरोपी हाथरस आया और पांच लाख रुपये ले गया, लेकिन उसने नौकरी नहीं लगवाई। अब वह व्यक्ति मथुरा में रह रहा है। मथुरा स्थित उसके निवास पर गायत्री की बेटी अपने रुपये मांगने गई तो उसने और उसके परिवार के लोगों ने बेटी के साथ मारपीट की। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।