{"_id":"5d4f0eb38ebc3e6ce64e5061","slug":"five-hundred-31-animals-tested-for-health-1280-vaccines-hathras-news-ali2106830101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ 31 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 1280 के लगाए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ 31 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 1280 के लगाए टीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण, लगाए टीके
गांव पहाड़पुर में हुआ पशु आरोग्य मेले का आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पशुपालन विभाग द्वारा गांव पहाड़पुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेले का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 531 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करके नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। आसपास के गांव में 1,280 पशुओं का गलघोंटू बीमारी का निशुल्क टीकाकरण किया गया।
शिविर का उद्घाटन विधायक विधायक हरिशंकर माहौर और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने फीता काटकर गो पूजन और गाय को गुड़ खिलाकर और सरस्वती पूजन कर किया गया। शिविर में पहाड़पुर के अलावा रड़ावली, नगला जायस, देवीनगर, हाथरस जंक्शन, भोपतपुर, खोड़ा रती, पवलोई, हिम्मतपुर, शेखूपुर मदन, धौरपुर गढ़ी सिंघा के पशुओं का उपचार किया गया। पशुओं के लिए चिकित्सा, कृमिनाशक दवाइयां, बांझपन चिकित्सा, बधियाकरण और विभिन्न प्रकार की दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. आशीष शर्मा, अनिल शर्मा, एमसी पाल, नीरज अवस्थी, तनुजा, प्रीति, किरण कुटार, देवेंद्र, पशुधन प्रसार अधिकारी हरिवंश वशिष्ठ, अनिल शर्मा, रामबाबू शर्मा, जीसी शर्मा, नरेंद्र चौहान, सुधीर कुलश्रेष्ठ, प्रमोद मदनावत, ज्ञानेश शर्मा, राजेश कुमार सिंह, शैलेंद्र पचौरी, अनिल शर्मा, बंगाली सिंह, राजकुमार, गिरीश बघेल, ओम प्रकाश, नेम सिंह, बहादुर सिंह आदि थे।