{"_id":"64f60b398792ce000f0f43f8","slug":"five-dengue-patients-including-girl-found-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डेंगू का डंक हो रहा बेकाबू, युवती सहित मिले पांच मरीज, पीड़ितों की संख्या हुई 39","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डेंगू का डंक हो रहा बेकाबू, युवती सहित मिले पांच मरीज, पीड़ितों की संख्या हुई 39
Mon, 04 Sep 2023 10:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Sep 2023 10:22 PM IST
सार
हाथरस में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में पांच लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कुल डेंगू पॉजिटिव की संख्या 39 हो गई है।
विज्ञापन
डेंगू बुखार के मामले
- फोटो : istock
विस्तार
हाथरस जिले में डेंगू का डंक बेकाबू होता जा रहा है। डेंगू पीड़ितों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में एक युवती सहित पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। मलेरिया विभाग की टीम मे डेंगू पीड़ित के आवास पर पहुंच गईं और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ मच्छररोधी कार्रवाई की। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 39 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहर के आगरा रोड स्थित विभव नगर निवासी 38 वर्षीय युवक, हनुमान गली निवासी 30 वर्षीय युवक, पुराकलां निवासी 18 वर्षीय किशोरी, प्रकाश नगर सादाबाद निवासी 18 वर्षीय युवक व शहर के जलेसर रोड स्थित गढ़ी जैनी निवासी 17 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। मलेरिया विभाग की टीम सभी डेंगू पीड़ितों के घर पहुंच गई और इनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी कर सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में पांच लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कुल डेंगू पॉजिटिव की संख्या 39 हो गई है। मलेरिया विभाग की टीम को भेजकर सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई कराई गई है। -डॉ. मनजीत सिंह, सीएमओ, हाथरस
विज्ञापन विज्ञापन