{"_id":"608ef2d78ebc3ee1c270a51e","slug":"five-counting-personnel-infected-admitted-to-covid-l-1-sasni-news-ali2623213191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मतगणना कर्मी संक्रमित, कोविड एल -1 में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मतगणना कर्मी संक्रमित, कोविड एल -1 में भर्ती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कोविड 19 गाइडलाइन का पालन कराने के लिए मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखी। केंद्रों पर जांच पड़ताल बाद ही कर्मियों, एजेंटों व मीडिया कर्मियों को अंदर जाने दिया गया।
इस दौरान जांच में पांच मतगणना कर्मी संक्रमित पाए गए। सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से सिकंदराराऊ के कोविड एल -1 हॉस्पिटल भेज दिया गया। इस कारण कुछ देर के लिए मतगणना कार्य भी बाधित रहा। इन सब के बावजूद मतगणना केंद्रों पर गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन नहीं हो सका।
कोरोना जांच में 28 वर्षीय रामविलाश निवासी हसायन, 27 वर्षीय शिवकुमार निवासी सिकंदराराऊ, 57 वर्षीय अजय प्रताप व 60 वर्षीय अतेश कुमार निवासी धनीपुर मंडी अलीगढ़ के अलावा 35 वर्षीय शीलेंद्र कुमार निवासी चमरोला आगरा का नाम शामिल है। कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही मतगणना कर्मियों, एजेंटों एवं अन्य लोगों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने आनन एंबुलेंस बुलाकर सभी को सिकंदराराऊ कोविड एल- 1 हॉस्पिटल भेजा।