फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five arrested for stealing cylinders from gas warehouse

Hathras News: गैस गोदाम से सिलिंडर चोरी करने वाले पांच दबोचे

Sun, 22 Sep 2024 05:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 22 Sep 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for stealing cylinders from gas warehouse
एसओजी व सासनी पुलिस टीम ने गैस गोदाम से 80 सिलिंडर, ट्रैक्टर चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें ग्राम प्रधान का बेटा भी शामिल है।
विज्ञापन

29 जून को बरसें स्थित सुहानी एचपी गैस गोदाम से एक ट्रैक्टर में लदे हुए सिलिंडर चोरी हो गए थे। चोरी की शिकायत गार्ड सुल्तान सिंह ने दर्ज कराई थी। इसके बाद 19 जुलाई को फिर से गोदाम में चोरी हो गई। शनिवार को एसओजी व कोतवाली पुलिस ने इगलास रोड गोकुलधाम के पास से पांच लोगों को दबोच लिया। उनके कब्जे से चोरी के 55 सिलिंडर बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि राहुल चौधरी पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी रुहेरी के साथ मिलकर सुहानी गैस गोदाम से सिलिंडर चोरी किए थे। कुछ सिलिंडर बेच दिए। इनसे मिले रुपयों को आपस में बांट लिया। 19 जुलाई को दूसरी बार फिर इसी गोदाम में बुलेरो गाड़ी व सिलेंडर चोरी किए। राहुल चौधरी छेड़छाड़ के मामले में हाथरस गेट से जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी उमाशंकर गैस एजेंसी पर होकर का काम करता था, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी कराई। इन आरोपियों में शामिल विवेक की मां गारवगढ़ी की प्रधान हैं। पकड़े गए आरोपियों में उमाशंकर पुत्र नीरज शर्मा, लोकेश पुत्र रमेश, विवेक पुत्र बौबी निवासी गारवगढ़ी व शेंकी दीक्षित पुत्र योगेंद्र निवासी रहना, उमेश कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी रुहेरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed