फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   first meeting of gram panchayat

दो तिहाई सदस्यों वाली ग्राम पंचायतों की पहली मीटिंग

Sat, 26 Dec 2015 11:49 PM IST
hathras
hathras Updated Sat, 26 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
first meeting of gram panchayat
हाथरस। जिले की नवगठित ग्राम पंचायतों की शनिवार को पहली बैठक हुई। सातों ब्लॉकों में कुल 195 ग्राम पंचायतों की पहली बैठक की रस्म अदायगी की गई। इन बैठकों में ग्राम पंचायतों की छह समितियां भी गठित की गईं। यह बैठकें प्रशासन द्वारा नामित अधिकारियों की मौजूदगी  में हुई।
विज्ञापन

हालांकि जिले में सभी 474 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का चुनाव हो चुका है, लेकिन इनमें से सिर्फ 195 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को ही पिछले दिनों शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही इन ग्राम पंचायतों के कार्यकाल की भी शुरुआत हो गई। प्रधानों को भी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार मिल गए। सिर्फ इन्हीं ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव हुआ था, जबकि 279 ग्राम प्रधानों को दो तिहाई सदस्यों का चुनाव नहीं होने की वजह से शपथ नहीं दिलाई जा सकी। इन प्रधानों को शपथ के लिए यहां दो तिहाई सदस्याें का चुनाव होने तक इंतजार करना पड़ेगा। तब तक इन प्रधानों को उनके अधिकार भी नहीं मिल पाएंगे।
विज्ञापन

सहपऊ। नगला बिहारी ग्राम पंचायत की खुली बैठक में जिसमें चुने गए सदस्यों का गांव के लोगों से परिचय कराया एवं प्रशासनिक समिति, विकास एवं नियोजन समिति, शिक्षा समिति, निमार्ण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति एवं जल प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गांव में पंचायत घर, कुछ ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध रूप किये गए कब्जाें को हटवाना, गांव के मघ्य बनी पोखर को आदर्श तालाब में विकसित करना, चारागाह पर कई अवैध कब्जों को हटवाकर उसकी मेड़बन्दी कराना साथ ही ग्राम के बचत जमीन पर नर्सरी या बागवानी करवाने वाले प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किये गए। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह कुशवाह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस खुली बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह, शिव कुमार, शंकर लाल,  लाखन सिंह, प्रेमा देवी, मंजू देवी, रिवना देवी एवं गांव के संभ्रंात ग्रामीण व ग्राम सचिव चन्द्र दत्त वाई पी चौहान आदि थे। ग्राम पंचायत पीहुरा एवं गुतहरा में भी खुली बैठक आहूत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed