{"_id":"64134aefcd33b86f25036133","slug":"first-looted-respect-then-got-married-left-girl-alone-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पहले लूटी इज्जत, फिर कर लिया निकाह, नहीं ले गया अपने घर, छोड़ा युवती को अकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पहले लूटी इज्जत, फिर कर लिया निकाह, नहीं ले गया अपने घर, छोड़ा युवती को अकेला
Thu, 16 Mar 2023 10:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:29 PM IST
सार
सिकंदराराऊ नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। कार्रवाई के डर से धोखाधड़ी कर निकाह करने व बाद में उसे छोड़ गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक ने पहले युवती की इज्जत लूट ली, उसके बाद पुलिस द्वारा पकड़े जाने से बचने के लिए निकाह कर लिया। निकाह के बाद युवक उसे अपने घर नहीं ले गया। आखिर में युवक ने युवती को छोड़ दिया। ऐसा मामला हाथरस के सिकंदराराऊ में सामने आया है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। कार्रवाई के डर से धोखाधड़ी कर निकाह करने व बाद में उसे छोड़ गया। पीड़िता के पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी को कुछ दिन पहले तीन युवक बहला फुसला कर ले गए थे। आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर एक युवक ने युवती से निकाह कर लिया। लेकिन निकाह के बाद उसे अपने घर नहीं ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए युवती के साथ निकाह किया था। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन