{"_id":"65b26223081f88bb66036b76","slug":"firing-with-intent-to-kill-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जान से मारने की नीयत से की फायरिंग, न्यायालय के आदेश पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जान से मारने की नीयत से की फायरिंग, न्यायालय के आदेश पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 25 Jan 2024 06:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 06:59 PM IST
सार
11 दिसंबर को फार्म हाउस में शादी का समारोह चल रहा था। शौचालय में साफ-सफाई न होने पर आपस में गाली-गलौज हो गई। लाइसेंसी पिस्टल लेकर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, गोली दीवार में जा लगी। मामले में कोर्ट रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन
अदालत का आदेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हाथरस जंक्शन में सफाई कर्मी के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट करने व जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर गाली-गलौज करने की छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू सुभाष नगर निवासी वाल्मीकि अनमोल कुमार पुत्र खिलौना ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह हाथरस-सिकंदराराऊ रोड स्थित लखन-किशन फार्म हाउस में सफाई कर्मचारी है। 11 दिसंबर को फार्म हाउस में शादी का समारोह चल रहा था। शाम पांच बजे वह सफाई का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
तभी ओमवीर सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी गढ़ी बलना, कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र उर्फ भूरी सिंह पुत्रगण शंकर सिंह निवासी नगला बहादुर थाना सादाबाद जिला हाथरस व बंटी पुत्र नामालूम निवासी वेदई थाना सादाबाद व देवेंद्र पुत्र धर्मेंद्र उर्फ भूरी सिंह ने कहा शौचालय सही तरह साफ नहीं है। सभी लोग गाली-गलौज देने लगे। जब मना किया तो जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
देवेंद्र ने पिता धर्मेंद्र से लाइसेंसी पिस्टल लेकर हमारे ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमे हम बाल-बाल बच गए और गोली दीवार में जा लगी। सभी लोगों ने उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूंसों व कुर्सियों से पीटा, जिससे उनको चोटें आईं। घटना को शादी में मौजूद लोगों और गेस्ट हाउस में कार्यरत कर्मचारियों सत्यप्रकाश, मुकेश अग्रवाल, रमेश, गोपाल उर्फ गोलू आदि लोगों ने देखा और हमें बचाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।