फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firing outside the house over silver transaction

Hathras: बिसावर में चांदी कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर फरार, दहशत से घर में कैद हुआ परिवार

Fri, 10 Jul 2026 01:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 10 Jul 2026 01:54 PM IST
सार

दो युवक रात में मुबारक के घर पहुंचे। दोनों ने उससे चांदी के लेन-देन का हिसाब बाकी होने की बात कही। मुबारक ने कहा कि उसकी ओर कोई हिसाब बाकी नहीं है। इस बात को लेकर दोनों युवक नाराज हो गए। उन्होंने मुबारक के साथ गाली-गलौज की। मुबारक ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। गुस्साए दोनों युवकों ने घर के बाहर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Firing outside the house over silver transaction
गोली से दरवाजे में हुआ छेद, कारतूस और सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस के बिसावर में 9 जुलाई रात चांदी कारोबारी के घर पर दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। एक के बाद एक हमलावरों ने चार गोलियां चलाईं। आरोपियों में एक प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश की हत्या में भी शामिल रहा है और हाल ही में जमानत पर जेल से छुटकर आया है।

विज्ञापन


घटना के बाद से परिवार दहशत में है। बिसावर निवासी मुबारक चांदी का कारोबार करते हैं। मुबारक ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 9.15 बजे योगेंद्र निवासी बिसावर व विवेक निवासी खमानी गढ़ी, सादाबाद उनके घर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खोला तो योगेंद्र चांदी के काम का बकाया देने के लिए कहने लगे। मुबारक ने कहा कि उनकी तरफ कोई हिसाब नहीं निकल रहा।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी लेनदेन के विवाद में युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद से बचने के लिए मुबारक ने दरवाजा बंद कर लिया। बाहर युवक गालियां देते रहे और दरवाजा बंद करने से बौखलाए योगेंद्र ने तमंचा निकालकर दरवाजे पर फायर कर दिया। इसके बाद बार-बार तमंचा लोड कर युवक ने घर को निशाना बनाकर फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को मुबारक की तहरीर पर योगेंद्र व विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विवेक हाथरस शहर में अप्रैल माह में हुई प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश की हत्या में शामिल था। उसे पुलिस ने पांच मई को गिरफ्तार किया था और मुठभेड़ में उसके पैर में पुलिस की गोली लगी थी। वेदप्रकाश की हत्या पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।

एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा का कहना है कि चांदी कारोबारी के घर पर हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और आपराधिक हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। इस तरह की घटना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Firing outside the house over silver transaction
परिजन - फोटो : संवाद

हमलावर फरार, दहशत से घर में कैद कारोबारी का परिवार
बिसावर में बृहस्पतिवार रात 9.30 बजे घर पर हुई फायरिंग के बाद से चांदी कारोबारी का परिवार घर से बाहर नहीं निकला है। महिलाएं व बच्चे सहमे हुए हैं। कारोबारी ने जैसे-तैसे अपने सहयोगियों के साथ कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद वे फिर से घर ही लौट आए और परिवार को हिम्मत बंधा रहे हैं।

मुबारक अपनी मां, पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। इसी घर में उनका छोटा भाई, छोटे भाई की पत्नी व उनका बेटा भी रहते हैं। परिवार में तीनों बच्चे छोटे हैं, जिनमें दो स्कूल जाते हैं। देर रात ही मुबारक सादाबाद कोतवाली में तहरीर दे आए थे, जिसके बाद से वे घर में हैं। बृहस्पतिवार को रातभर परिवार जागता रहा। माहौल का सामान्य दिखाने के लिए मुबारक डरते-डरते बच्चों को स्कूल छोड़कर आए तथा दोपहर को लेकर आए। शुक्रवार देर शाम तक दोनों आरोपी फरार थे, जिससे परिवार के लोग दहशत में हैं।

बिसावर में दबंगई दिखाकर चौथ मांगता है योगेंद्र
कारोबारी मुबारक का कहना है कि उनका कोई हिसाब योगेंद्र या विवेक पर नहीं है। आरोप लगाते हुए कहा कि योगेंद्र गिरोह चलाता है और उस पर सादाबाद के अलावा बलदेव थाना, मथुरा, आगरा व राजस्थान के कई मुकदमे हैं। वहां दबंगई के बल पर कई दिनों से चौथ मांग रहा था। हालांकि मुबारक ने तहरीर में चौथ का जिक्र नहीं किया है। कारोबारी का आरोप है कि दो दिन पहले योगेंद्र ने कारोबारी को धमकाते हुए छोटे भाई को देख लेने की धमकी भी दी थी।

वेदप्रकाश हत्याकांड में शामिल था विवेक
व्यापारी के घर पर फायरिंग करने में शामिल खमानी गढ़ी का विवेक शहर के दिल्ली वाला चौक निवासी वेदप्रकाश की हत्या में शामिल था। पुलिस ने पांच मई को सासनी में हुई मुठभेड़ के दौरान विवेक उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुठभेड़ में उसके बाएं पैर में गोली भी लगी थी, लेकिन डेढ़ महीने में वह सही हो गया और जेल से बाहर आते ही बेखौफ होकर फिर से आपराधिक घटनाएं करने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed