फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firing on bike riding youth in Sadabad, Hathras, seriously injured

हाथरस के सादाबाद में बाइक सवार युवक पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल

Mon, 11 Nov 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Firing on bike riding youth in Sadabad, Hathras, seriously injured
सादाबाद में गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : SADABAD
सादाबाद में बाइक सवार युवक पर फायरिंग, गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

घायल के भाई ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद। सादाबाद में सहपऊ रोड पर कुछ लोगों ने एक बाइक सवार को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए सीएचसी पर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने घायल को गंभीर हालत में आगरा के लिए रैफर कर दिया।
गांव विशुनीपुर थाना जलेसर जिला एटा निवासी धनपाल सिंह पुत्र एवरन सिंह ने कोतवाली में विकास, हिमांशु पुत्रगण नर सिंह पाल और सुखवीर, हरिशंकर पुत्रगण राय सिंह निवासी विशुनीपुर जलेसर एटा के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप है कि वह 10 नवंबर को सुबह करीब 11.10 बजे उसका भाई मानपाल बाइक का सामान लेने सादाबाद गया था, तभी मौका देखकर उक्त नामजद लोगों ने जान से मारने की नीयत से योजना पूर्वक तरीके से सादाबाद से लौटते समय दोपहर करीब 2.10 बजे गोली मार दी, जिससे उसका भाई लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने उसके भाई को उठाया और 100 नंबर पर कॉल किया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और उसके भाई को लेकर सीएचसी पर गई। सीएचसी से उसके भाई को गंभीर हालत में आगरा के लिए रेेफर कर दिया गया। उसका भाई एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed